गरीब की गिरी झोपड़ी पुलिस ने की मदद
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मझगई /पलिया खीरी: :एजाज अहमद :: Date ::10.10 .2022 :: गरीब की गिरी झोपड़ी पुलिस ने की मदद
मझगई चौकी क्षेत्र के संजीत सिंह पुत्र रामदेव सिंह निवासी मझगई थाना पलिया की अत्यधिक बारिश होने के कारण गरीब का घर गिर गया। कस्बा मझगई में कच्ची दीवार अचानक रात में भरभरा कर गिर गई।
पलिया क्षेत्र के कस्बा मझगई निवासी संजीव सिंह अपने परिवार के साथ कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात में बारिश के चलते कच्ची दीवार पर पड़ा छप्पर समेत भरभरा कर गिरने से परिवार के लोग छप्पर के नीचे दब गए दीवार गिरने की आवाज से पड़ोसियों ने छप्पर हटाकर सभी को सकुशल बाहर निकाला। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मझगई अजीत कुमार थाना पलिया खीरी अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर गिरे हुए घर से सारा सामान निकलवाया तथा उस गरीब परिवार की आर्थिक मदद के साथ खाने का राशन उपलब्ध करा कर बच्चों को बिस्किट के पैकेट बांटे चौकी प्रभारी अजीत कुमार के इस सराहनीय कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने की तारीफ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
