सपा संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को गांव दामरी में दी गई अश्रु पूर्ण श्रद्धांजली
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : कासगंज: :रवीश कुमार गौतम :: Date ::10.10 .2022 :: सपा संस्थापक धरती पुत्र माननीय मुलायम सिंह यादव को गांव दामरी में दी गई अश्रु पूर्ण श्रद्धांजली
(सिढ़पुरा – कासगंज), समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र व पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार माननीय नेता जी धरती पुत्र श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर आज 10 अक्टूबर 2022 को गांव दामरी में सपा नेता लक्ष्मनसिंह यादव के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समस्त ग्रामवासियों ने नम आंखों से अश्रु पूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिलासचिव लक्ष्मनसिंह यादव ने श्रद्धांजलि देते हुऐ कहा कि माननीय नेता जी एक ऐसे महान समाजवादी विचारक व चिंतक थे जो हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों, जवानों, अगड़े पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं छात्र व बेरोजगारों के हितों की आवाज को बुलंद किया करते थे।
इस श्रद्धांजलि सभा में सपा नेता लक्ष्मनसिंह यादव के अलावा रामरहीस सिंह यादव, श्री कृष्ण यादव, उदयवीर सिंह, महेश यादव, मुनेश कुमार, हरवंश यादव, सुनील यादव, प्रदुम्न यादव, धीरेन्द्र सिंह, विवेक कुमार, रामनिवास, नरेश चंद्र, रिंकू यादव, आशीष यादव, प्रशान्त यादव, राजन, रामनदंन, अंकित यादव, सुमित यादव, इंद्रेश कुमार, राहुल यादव, रक्षपाल सिंह, मुनेंद्र यादव, सोनू आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
