बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक, बहुजन नायक कांशीराम का मनाया गया 16वां परिनिर्वाण दिवस
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी: :अवनीश कुमार :: Date ::09.10 .2022 :भोगांव/मैनपुरी- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक, बहुजन नायक कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस 108 भोगांव विधानसभा क्षेत्र बलारपुर में रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्य सर्वप्रथम बसपाजनों द्वारा कांशीराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि देते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके बाद वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
परिनिर्वाण दिवस को संबोधित करते हुए हाकिम सिंह जाटव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 15 मार्च, 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले के एक गांव खवासपुर में मा0 कांशीराम जी का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा था कि हम सामाजिक न्याय नहीं चाहते हैं, हम सामाजिक परिवर्तन चाहते हैं। सामाजिक न्याय सत्ता में मौजूद व्यक्ति पर निर्भर करता है। मान लीजिए, एक समय में, कोई अच्छा नेता सत्ता में आता है और लोग सामाजिक न्याय प्राप्त करते हैं और खुश होते हैं लेकिन जब एक बुरा नेता सत्ता में आता है तो वह फिर से अन्याय में बदल जाता है इसलिए, हम संपूर्ण सामाजिक परिवर्तन चाहते हैं। ऐसा संकल्प रखने वाले बसपा को जब तक केंद्र व प्रदेश की सत्ता में नहीं पहुंचाया जाएगा तब तक सामाजिक परिवर्तन की कल्पना कोरी होगी l
सुरेश चंद्र ने कहा कि बसपा के उद्देश्यों और नीतियों को जन-जन तक पहुचांकर ही सर्वसमाज को एकजुट किया जा सकता है। इसी एकजुटता के बल पर ही सत्ता पर काबिज होकर एक बार फिर से सर्वसमाज के उत्थान, विकास की नई धारा की शुरूआत की जानी चाहिए, तभी उत्तर प्रदेश में सम्पूर्ण विकास संभव है। उन्होंने बसपाजनों से आगे कहाकि आज संस्थापक कांशीराम जी की ही देन है कि उन्होंने लोगों को एकजुट किया और राजनीति में भागीदारी कराकर उन तक सत्ता की चाभी को सौंपने का काम किया है। बसपा संस्थापक कांशीराम के मिशन को पूरा करने का कार्य बसपा प्रमुख बहन कुमारी सुश्री मायावती जी जोर-शोर से कर रही हैं। बसपा को मजबूत बनाकर ही सामाजिक परिवर्तन का संकल्प पूरा हो सकता है।
बहुजन नायक कांशीराम जी के सपनों को पूरा करने के लिए बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी संकल्पित है। बसपा प्रमुख के हाथों को मजबूत करके पूरी एकजुटता के साथ बसपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए पुनः संकल्पित होकर सत्ता में पहुंचाने का काम प्रत्येक कार्यकर्ता को करना होगा।इस मौके पर सुरेश चंद्र, वीर सिंह मास्टर कर्दम, नेत्रपाल सिंह, महेश चंद्र, अनेक सिंह, नेम सिंह, केदार सिंह, शैलेंद्र कुमार, जय वीर सिंह ,सत्यम सिंह ,विपिन कुमार, लक्ष्मण कुमार, लाखन सिंह, वेद प्रकाश, सुधीर कुमार ,सुरेंद्र उर्फ मुखिया बचन सिंह, सत्यवान सिंह, जयवीर सिंह संजीव कुमार जयचंद मुनेंद्र ,ओमवीर सिंह ,जयपाल ड्राइवर, विवेक प्रताप सिंह, अतर बाबू ,वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, महिपाल आदि लोग मौजूद थे l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
