नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धनतेरस एवं दीपावली के पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर नगर का लिया जायजा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

धनतेरस एवं दीपावली के पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर नगर का लिया जायजा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी  :: अवनीश कुमार  :: Date :: 23 .10 .2022 ::मैनपुरी- पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के द्वारा एवं क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी के साथ धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यस्था को अधिक सुदृढ बनाने के साथ-साथ लोगो में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई,

और इसी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों को निर्देशित किया गया, आपको बता दें कि मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के बेहद सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते नजर आ रहे हैं, और इन आला अफसर की हौसला अफजाई करना हम सबके लिये उतना ही जरूरी है जितना कि हम सब किसी भी अच्छे कार्य की करते हैं। चूंकि किसी भी पर्व पर किसी प्रकार की कोई भी अनहोनी नहीं हुई, हालांकि इससे पहले अक्सर त्यौहारों पर किसी न किसी प्रकार की कोई ऐसी बात जरूर सुनने में आती थी जो जनहित के लिए सही साबित नहीं होती, दूसरी ओर कप्तान कमलेश दीक्षित की तैनाती के बाद जिले में काफी हद तक माहौल बेहतर हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!