जिलाधिकारी ने भोगांव में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, संचालित निमार्ण कार्यो का जायजा लिया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date :: 31 .10 .2022 ::मैनपुरी 31 अक्टूबर, 2022- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भोगांव, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भोगांव का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, संचालित निमार्ण कार्यो का जायजा लेते हुए कहा कि आवासीय विद्यालयों में रहने वाली बालिकाओं का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंचे और बालिकाओं का रुटीन चेकअप कर आवश्यकतानुसार दवायें उपलब्ध करायें, बालिकाओं को निधार्रित मीनू के अनुसार खाना उपलब्ध हो। उनकी सुरक्षा के फुल-प्रूफ इंतजाम किए जाएं, आवासीय परिसर में कोई भी पुरूष कर्मी एवं विद्यालय परिसर में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके। सुनिश्चित किया जाये। उन्होने विद्यालय पहुंचकर वहां निवास कर रहीं छात्राओं से वार्ता कर उपलब्ध कराए जा रहे खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली। 
श्री सिंह ने विद्यालय की वाडर्न को आदेशित करते हुये कहा कि सभी छात्राओं को निधार्रित मीनू के अनुसार नाश्ता, लंच, डिनर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। छात्राओं की सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जाये। विद्यालय में कायर्रत् 04 फुल टाइम टीचर एवं 03 पार्ट टाइम अध्यापक तैनात हैं। जो नियमित रूप से उपस्थित रहकर छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। विद्यालय की वाडर्न ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 104 छात्राओं के सापेक्ष आज 92 छात्राएं उपस्थित हैं। कक्षा-06 में पंजीकृत 45 छात्राओं के सापेक्ष 41 छात्राएं, कक्षा-07 में पंजीकृत 37 छात्राओं के सापेक्ष 31 छात्राएं तथा कक्षा-08 में पंजीकृत 22 छात्राओं के सापेक्ष 20 छात्राएं आज उपस्थित रहीं। वाडर्न ने बताया कि कक्षा-08 में शिक्षा ग्रहण कर रहीं संध्या निवासी मिसौरा एवं काजल निवासी मोहल्ला चैधरी भोगांव के माता-पिता नहीं हैं। जिस कारण इन दोनों छात्राओं के सामने आगे की शिक्षा जारी रखने के साथ-साथ अन्य कई परेशानियां हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि दोनों बेटियों की आगे की शिक्षा जारी रहेगी। इनकी समस्याओं का भी प्राथमिकता पर समाधान होगा।
जिलाधिकारी ने डाॅयट भोगांव के निरीक्षण के दौरान परिसर में रू. 115 लाख की लागत से निमार्णाधीन 05 प्रशिक्षण कक्षों, आडोटोरियम हाॅल के कायर् का निरीक्षण करते हुये कायर्दायी संस्था यू.पी.पी.सी.एल. के अवर अभियंता को निदेर्शित करते हुये कहा कि प्रशिक्षण कक्षों का कार्य 30 नवम्बर तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, निरीक्षण के दौरान मौके पर टैनिंग हाॅल का कायर् लगभग पूणर् पाया, ब्रिककोवा पैरापिट कोटा स्टोन फ्लोर टाइल्स का कार्य प्रगति पर पाया गया। आडोटोरियम हाॅल में अभी मात्र नींव स्तर तक का ही कायर् हुआ है, काॅलम (बीम) का कार्य प्रगति पर है। हाॅल में प्रयोग की जा रही ईंटों की गुणवत्ता मानक के अनुसार न पाये जाने पर कायर्दायी संस्था के अभियंता को हिदायत देते हुये कहा कि ईंट गुणवत्ता तत्काल सुधारी जाये, दोयम दजेर्ं की ईटों का प्रयोग किसी भी दशा मे न हो, सुनिश्चित किया जाये।
निरीक्षण के दौरान प्राचायर् डाॅयट नरेन्द्र सिंह, कस्तूरवा गांधी विद्यालय की वाडर्न सुधा यादव, खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज, कायर्दायी संस्था के अवर अभियंता आदि उपस्थित रहे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
