स्वतंत्र भारत के निर्माण में वल्लभभाई पटेल की भूमिका विषय पर विचारगोष्ठी किया गया आयोजन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी :: संदीपा राय :: Date ::1 .11 .2022 :: स्वतंत्र भारत के निर्माण में वल्लभभाई पटेल की भूमिका विषय पर विचारगोष्ठी किया गया आयोजन
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर
खीरी के इतिहास छात्र परिषद द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्वतंत्र भारत के निर्माण में वल्लभभाई पटेल की भूमिका विषय पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल ने भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की उल्लेखनीय भूमिका के बारे में प्रकाश डाला।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर खीरी के इतिहास छात्र परिषद द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्वतंत्र भारत के निर्माण में
वल्लभभाई पटेल की भूमिका विषय पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल ने भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की उल्लेखनीय भूमिका के
बारे में प्रकाश डाला। विचारगोष्ठी में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नूतन सिंह, विजय प्रताप सिंह , सौरभ वर्मा तथा रचित कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया।विचारगोष्ठी के पश्चात दर्शनशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं द्वारा डॉ सुभाष चंद्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दौड़ व राष्ट्रीय एकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. हेमंत पॉल ने शिक्षक, छात्र-छात्राओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई।तथा राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ आरपीएस तोमर, डॉ नीलम त्रिवेदी डॉ डीके सिंह,डॉ इष्ट विभु,डॉ विशाल द्विवेदी, डॉ एस के पांडे डॉ सतनाम, विनोद कुमार सिंह ,ओपी सिंह,स्वेतांक भारद्वाज,विनयतोष गौतम, अमित सिंह, मोहम्मद नजीफ़, सत्येंद्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रो हेमंत पाल
प्राचार्य
युवराज़ दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय
लखीमपुर-खीरी,उ प्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
