नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली निकाल भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए लोगो को किया प्रेरित – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली निकाल भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए लोगो को किया प्रेरित

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : नानपारा :: अजीत चक्रवर्ती :: Date ::2 .11 .2022 ::59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली निकाल भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए लोगो को किया प्रेरित

आज दिनांक 02.11. 2022 को 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में 59वीं वाहिनी एवं 42 वी वाहिनी स.सी. व जानपारा द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत की थीम पर जागरूकता रैली का आयोजन कराया गया जिसे श्री शक्ति सिंह ठाकुर कार्यवाहक कमांडेट 59वी वाहिनी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया रैली में आफिसरों जवानों एवं स्थानीय नागरिको ने राष्ट्रीय झंडो तथा भारत माता की जय एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के नारे लगाते हुए वाहिनी मुख्यालय से अगैया बाजार तक पैदल मार्च किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री शक्ति सिंह ठाकुर, कार्यवाहक कमांडेंट 59वीं वाहिनी स.सी. ब. के तत्वाधान में कराया गया। कार्यवाहक कमांडेंट 59वी वाहिनी ने बताया कि हम 31.10.22 से 06.11.22 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मना रहे है जिसकी थीम है “भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत’ अर्थात देश को विकसित बनाने के लिए हमें भ्रष्टाचार से मुक्त होना बहुत ही जरुरी है। इसके लिए हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं ईमानदार होना बहुत जरूरी है। जब हम सभी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी लगन एवं मेहनत से करेंगे तब भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जायेगा, इसके लिए हमें आत्म चिंतन करने की आवश्यकता है। कार्यवाहक कमांडेंट ने आगे बताया कि इसके लिए भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यशालाएं आयोजित कर लोगो को भ्रष्टाचार से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है तथा आप लोग ऑनलाइन शपथ ले जोकि सतर्कता आयोग की वेब साईट www.cvc.gov.in पर उपलब्ध है और देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करने में अपना योगदान दें | इसी क्रम में हमारे जवानो ने इस रैली का •आयोजन कर आप लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने एवं जागरूक करने का एक छोटा सा प्रयास किया है।

इस कार्यक्रम में श्री वैभव उप-कमांडेंट, डा. विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट (पशु-चिकित्सा), निरीक्षक (सा.) बी. के. जयसवाल, ग्रामीण व युवाओं एवं वाहिनी के अन्य बलकर्मियों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!