अमांपुर में 170 खाली ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए भरे गए पर्चे
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
कासगंज (ब्यूरो रिपोर्ट-रवीश कुमार )
ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदों के नामांकन के लिए अमांपुर ब्लाक पर उमड़े उम्मीदवार
कोई घूंघट में पहुंचा तो कोई दल-बल के संग। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अमांपुर में 170 खाली ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए भरे गए पर्चे।
अमांपुर। अमांपुर विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पड़े सदस्यों के पदों के लिए रविवार को विकास खण्ड कार्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उमड़े उम्मीदवार। ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन के लिए सुबह 8 बजे से प्रत्याशियों का पहुंचना शुरू हो गया। देर शाम तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विकास खण्ड अधिकारी रामायण सिंह यादव ने बताया कि 170 खाली ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए पर्चा दाखिल किए गए। कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक परवेन्द्र सिंह, एसआई दुर्गेश यादव, भगवान दास, शिव मोहन, सूबेदार की देख रेख में नामांकन प्रक्रिया हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपनिरीक्षक दुर्गेश यादव, शैलेन्द्र कुमार, सुभाष तोमर, गौरव राणा, वसीम अंसारी, विपिन कुमार, सुनीता कुमार, सुमन कुमारी, संगीता कुमारी तैनात रहे।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ब्यूरो चीफ रवीश कुमार जाटव जनपद कासगंज
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
