नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम सेहतमन्द रखते हैं खेल: राबिया सुल्ताना – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम सेहतमन्द रखते हैं खेल: राबिया सुल्ताना

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :मैनपुरी :: अवनीश कुमार  :: Date ::06 .11 .2022 ::मैनपुरी। करहल क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमलपुर में शनिवार को आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान अध्यापिका श्रीमती राबिया सुल्ताना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेलों से जहां बच्चों में आपस में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है, वहीं खेल उन्हें शारीरिक व मानसिंक रूप से स्वस्थ रखते हैं। प्रधानाध्यापिका ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रतियोगिताओं में स्पोर्ट्स मेन स्पिरिट से भाग लें।


न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद में हुईं कई प्रतियोगिताएं

जीत हार खेल का हिस्सा है। लगातार प्रदर्शन में सुधार लाने वालों को कामयाबी अवश्य मिलती है। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्राथमिक वि0 मढ़ापुर के अर्जुन ने बाजी मारी और कंपोजिट विद्यालय नाकऊ का प्रांशू द्वितीय रहा। बालक जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रा0वि0 हरवाई के छात्र शिवकांत ने पहला स्थान पाया जबकि प्रा0 वि0 ममसीरपुर का प्रांशू दूसरे नम्बर पर आया। 200 मी0 दौड़ में प्रावि हरवाई के अनुराग ने बाजी मारी। प्रा0 वि0 कमलपुर का छात्र मोहित द्वितीय रहा। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रा0 वि0 मढ़ापुर की रागिनी विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ उ0 प्रा0 वि0 हरवाई के छात्र हिमांशु ने जीती। बालिका जूनियर वर्ग में छात्रा सरस्वती ने 100 मीटर दौड़ जीतकर विजेता का खिताब पाया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग गोला फेंक में प्रावि ककवाई की दीपिका विजेता बनीं जबकि प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी मुकाबला पूर्व मा0 वि0 कमलपुर विजेता रहा। बालक वर्ग कबड्डी में कंपोजिट वि0 नाकऊ चैंपियन बना। पीटीआई पवन कुमार व अजय कुमार ने प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराया। अशोक कुमार पाल, श्रीकांत, हरिओम, संतोष कुमार, रीना शर्मा, शशिकांत मिश्रा, सुधीर नरायन दुबे, सोनी, इदरीस अमरदीप, राकेश कुमार, गीता आदि शिक्षक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!