Mainpuri Election :लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने की तैयारियां पूर्ण
1 min read
Mainpuri Election :लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने की तैयारियां पूर्ण
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date :: 9 .11 .2022 : : Mainpuri News : लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने की तैयारियां पूर्ण
Mainpuri News :लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने की तैयारियां पूर्ण कोई भी व्यक्ति, उम्मीदवार किसी भी सरकारी सम्पत्ति पर प्रचार सामग्री लगाये तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायें:– जिलाधिकारी मैनपुरी- जिला प्रशासन लोक सभा उप निर्वाचन 2022 को शान्तिपूर्ण निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने निर्वाचन के दृष्टिगत अभी से सभी पहलुओं पर कड़ी निगरानी प्रारम्भ कर दी है। आज लोक सभा उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष माहौल में सम्पादित कराने, विभिन्न तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण करने के उद्देश्य से तैनात प्रभारी, सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक में कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन मोड में कार्य करें, निर्वाचन प्रक्रिया अल्प समय में सम्पादित होनी है। इसलिए प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना है, जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गये हैं उन्हें दिन-रात मेहनत कर सम्पादित करें।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
Breaking News Mainpuri : उन्होने उप जिलाधिकारियों से कहा कि क्षेत्र के अन्तर्गत स्थापित बूथों में से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, बर्नरेबिल केन्द्रो को तत्काल चिन्हित कर बर्नरेबिल केन्द्रो, एरिया मे उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियेां को व्यक्तिगत रूप से स्थलीय भ्रमण कर वहां के निवासियों से वार्ता कर वीडियोग्राफी सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेकर इस कार्य को तत्परता से पूर्ण करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी क्षेत्र मे मतदान के दौरान मतदाता को मताधिकार करने में असुविधा न हो और कोई व्यक्ति बाधा न डाल सकें। श्री सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की किसी को इजाजत न दी जाये यदि कोई भी व्यक्ति, उम्मीदवार किसी भी सरकारी सम्पत्ति पर प्रचार सामग्री लगाये तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायें। उन्होने प्रभारी अधिकारियों को आदेशित किया कि वह निर्वाचन की गभ्भीरता को समझे और सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन निष्ठा से करे, और अपने कार्यो के बारे में पूरी जानकारी करें, निर्वाचन का कार्य निर्धारित समय सीमा में होना है इसलिए इसमे विलम्ब की किसी भी स्तर पर गुंजाइस नहीं है। उन्होने प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी को निर्देशित किया कि वे सभी उप जिलाधिकारियों, उड़नदस्तों को वीडियोग्राफर उपलब्ध करायें। उन्होने प्रभारी अधिकारियों की बैठक में की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रभारी अधिकारी यातायात को आदेशित किया कि वह निर्वाचन कार्य हेतु लगने वाले हल्के,भारी वाहनों की सूचीं तैयार करे और इसका स्वयं परीक्षण करें अधीनस्थों पर न छोड़े। उन्होने सभी प्रभारी अधिकारियेा से कहा कि जिसे जिस सामग्री,वस्तु की आवश्यकता हो उसकी लिखित डिमाण्ड प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी से करें। उन्होनेे प्रभारी अधिकारी खान-पान, व्यय लेखा,कानून व्यवस्था,मीडिया से भी अब तक की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सभी से कहा कि पूरी लगन के साथ अपने दायित्वों को अंजाम दें, कार्यों में शिथिलता बरतने वालो को गभ्भीर परिणाम भुगतने होगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक से कहा कि मतदान कार्मिकों के रूप में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों की फीडिंग का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं, मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती तत्काल की जाये ताकि सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने जोन, सेक्टर का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखें, सभी मतदेय स्थलों, मतदान केन्द्रों पर सभी मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का स्थलीय भ्रमण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी करें, जहां कोई कमी हो उसे तत्काल दूर कराया जाये, किसी भी मतदान केन्द्र परिसर, आस-पास में ईंट-गिट्टी आदि उपलब्ध न रहे, खंड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मतदान केन्द्रों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। उन्होने कहा कि गत निर्वाचनो में विघ्न डालने वालो अपराधिक छवि के लोगों, हिस्ट्रीशीटर पर विशेष निगरानी की जाये, शरारती तत्वों को 107/16 में पाबंद की कार्यवाही पूरी जिम्मेदारी से की जाये। किसी भी दशा में अवैध शराब की बिक्री न हो, अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक गणेश प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पी.पी.सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए. के.के. सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, उप जिलाधिकारी सदर, नवोदिता शर्मा, डिप्टी कलेक्टर नरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र कुमार मित्तल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फूलचन्द सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
