Ayodhya News :: एनआरएलएम महिलाओं के उत्थान एवं गरीबी उन्मूलन की योजना
1 min read
Ayodhya News :: एनआरएलएम महिलाओं के उत्थान एवं गरीबी उन्मूलन की योजना
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: Date ::10 .11 .2022 : : एनआरएलएम महिलाओं के उत्थान एवं गरीबी उन्मूलन की योजना
मसौधा। 10नवम्बर। एनआरएलएम महिलाओं के उत्थान एवं गरीबी उन्मूलन की एक अति महत्वपूर्ण योजना है इसके संचालन में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका है बैंक इसके संचालन में सहजता एवम सरलता दिखायें । उक्त बात की अपील विकासखंड मसौधा के सभाकक्ष में हुई बीएलबीसी की बैठक को संबोधित करते हुए बैठक की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त खंड
विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ने उपस्थित शाखा प्रबंधको से करते हुए बताया कि एनआरएलएम सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबी उन्मूलन की एक ऐसी महत्वपूर्ण योजना है जिसमें गांव से गरीबी दूर करने के साथ महिलाओं का उत्थान भी शामिल है। गांव की महिलाओं में अभी भी अशिक्षा एवं हिचक भरा पड़ा है। बैंक में पहुंचने पर यदि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ सरलता एवं सहजता से पेश नहीं आया जाएगा तो वे योजना से कुंठित होकर घर बैठ जाएंगी और योजना समाप्त हो जाएगी । एन आर एल एम के तहत बनाए गए समूह के गठन एवं खाता खोलने से लेकर समूह की ग्रेडिंग करने उसे आरएफ,सीआईएफ,सीसीएल दिलाने एवम उसे स्थायित्व प्रदान करने तक विकासखंड कर्मियों के साथ बैंकर्स का काफी योगदान रहता है। संयुक्त खंड विकास अधिकारी श्री वर्मा ने बीएलबीसी में अपने संबोधन में एनआरएलएम सहित सभी सरकारी योजनाओं के संचालन में बैंकर्स को ग्रामीणों के साथ सरलता एवं सहजता दिखाने की अपील की।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
बीएलबीसी की इस बैठक में डीएमएम डॉ0 प्रदीप वर्मा एन आर एल एम के प्राप्त लक्ष्य को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने की सभी शाखा प्रबंधको से अपील की।बैठक में एलडीएम नीरजकुमार ने सभी शाखा प्रबंधकों को सरकारी योजना में पूरा सहयोग करते हुए लक्ष्य के अनुरूप पूर्ति करने का निर्देश दिया।बीएलबीसी इस बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी आईएसबी संतोष पांडे ने किया।बैठक में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडे, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अनिकेत कुमार पांडे, बी एम एम सुश्री निधि श्रीवास्तव, शैलेश कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा ने संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधकों से लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति करने में सहयोग करने की अपील किया।बी एल बी सी की इस बैठक में मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक आर शेट्टी से अविनाश किशोर , बड़ौदा यूपी बैंक से रविंद्र सिंह, राजेश खत्री, ऋचा सिंह, बीओबी से प्रमोद कुमार दुबे, अभिषेक कुमार , मो 0 जावेद, पीएनबी से आफताब शेख, एवं खादी ग्रामोद्योग से डॉ0 मोहम्मद सलीम सहित अन्य बैंकर एवं बैंक सखी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
