नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नहर के फाटको के साथ ही माइनर के फाटकों को बदलने के लिए नापतोल हुई शुरू – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

नहर के फाटको के साथ ही माइनर के फाटकों को बदलने के लिए नापतोल हुई शुरू

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी  ::  अवनीश कुमार :: Date ::12 .11 .2022 : : जर्जर पुल को सही कराएगा नहर विभाग ग्रामीणों की मांग घाट व सीडियां बनने से लोगों को होगी सुविधा

बिछवा/मैनपुरी – कस्बा बिछवा से होकर गुजरी बेवर नहर ब्रांच के पुल के नीचे तीन दलों के लिए लोहे के फाटक लगाए गए थे जो धीरे-धीरे टूट कर खराब हो गए साथ ही जिरौली माइनर के फाटक भी टूटे पड़े हैं इन को सही कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से मांग की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया जिसके बाद ए ई अधिशासी अभियंता नहर विभाग विपिन कुमार गुप्ता ने मौके का निरीक्षण किया। साथ ही नापतोल कराने के साथी जल्द ही कार्य को प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को नहर विभाग के अधिशासी अभियंता अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता ने नहर पुल का निरीक्षण किया साथ ही तीनों दलों के टूटे पडे फाटकों की नापतोल कराई ।जर्जर पुल की हालत को देखकर उन्होंने पुल को पुल का जीर्णोद्धार कराने के लिए भी अपने एस्टीमेट में शामिल किया है। साथ ही जिरौली माइनर का जो फाटक टूटा है उसे भी सही कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं ग्रामीणों की मांग पर ग्रामीणों को सुविधा हो सके इसके लिए नहर के किनारे एक घाट सीढ़ियां बनवाने की मांग की ग्राम प्रधान ने लिखित में एक मांग पत्र सौंपा जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की फाटक सही कराने के साथ ही पुल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा साथ ही ग्रामीणों की मांग पर एक घाट सीढिया आचार संहिता समाप्त होते ही पूरा करा दिया जाएगा।

2—-दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार।
गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को दी गई तहरीर।
बिछवा
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता अपने दो बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है अपनी पत्नी को तलाक कराने व बच्चों को वापस लाने के लिए मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है मामले में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक विवाहित महिला अपने दो बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई है पीड़ित पति ने अपनी विवाहिता पत्नी को तलाशने के साथ ही अपने दो बच्चों को वापस दिलाए जाने के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी है पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

3—-: न्यायालय से वांछित दो युवको को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यायालय में किया पेश
बिछवां
शुक्रवार की सुबह कोबरा मोबाइल पर तैनात आरक्षी रिंकू रावत व सुरजीत चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर न्यायालय से वांछित थाना क्षेत्र के गांव लहरा निवासी राधेश्याम पुत्र गोपालदास व रामू पुत्र सूरजपाल किसी मुकद्दमे में न्यायालय से वांछित चल रहे थे उक्त दोनों युवकों को घर से गिरफ्तार किया है , पकड़े गए दोनों युवकों को लिखा पढ़ी कर न्यायालय में पेश किया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!