नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Ayodhya News:भगवान श्री राम ने सामाजिक समरसता का पेश किया था उदाहरण– दिनेश कुमार वर्मा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Ayodhya News:भगवान श्री राम ने सामाजिक समरसता का पेश किया था उदाहरण– दिनेश कुमार वर्मा

1 min read
Ramlila
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या ::  फूलचन्द्र :: Date ::12 .11 .2022 : :अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सर्वा माई देवी स्थान पकरी दुर्गादास पुर में हो रहे श्री रामलीला मंचन समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे रामलीला मंचन के पांचवें दिन ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर तथा डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के डॉ आदित्य प्रकाश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया गया। अपने संबोधन में ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि रामायण हमें पारिवारिक, व्यावहारिक और सामाजिक जीवन में बहुत कुछ सिखाती है। Ayodhya News@bahujanindia24news.comमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने सामाजिक समरसता की भावना का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। और समाज में आदर्श स्थापित किया है। रामायण के आदर्श पात्रों से सीख लेते हुए उन्हें आत्मसात करके परिवार और समाज को विघटन से बचाया जा सकता है। भगवान रामचंद्र जी के जीवन चरित्र एवं रामायण के आदर्श पात्रों के जीवन चरित्र से सीख लेने और उन्हें सामाजिक जीवन में उतारने एवं मानवीय गुणों को विकसित करने की जरूरत है।

Ramlila

तभी रामलीला मंचन की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। छठे दिन गुरुवार की रात रामलीला मंचन के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सीता हरण सीता की खोज, शबरी मिलन, सुग्रीव मैत्री, आदि लीलाओं का जीवंत मंचन किया गया। हल्की ठंडक और ठिठुरन के बावजूद दर्शकों ने रात में रामलीला मंचन का लुफ्त उठाया। सीता हरण, शबरी आश्रम में भगवान राम और शबरी मिलन तथा राम और हनुमान के मिलन के प्रसंग की लीला का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो गए। रामलीला मंचन में कई कलाकारों ने रामायण पात्रों के पात्र अभिनय में दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ी। रामलीला मंचन के दौरान अध्यक्ष एवं संयोजक सनी सिंह, रमेश सिंह, विकास सिंह, डॉ सतीश यादव, प्रधान बलवंत सिंह, सुभाष वर्मा, अमित सिंह, शिक्षक मनोज कुमार सिंह, अंशु सिंह, बीडीसी सदस्य राहुल दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!