Ayodhya News:दिव्यांग बच्चो के समावेशी शिक्षा के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: Date ::12 .11 .2022 : :अयोध्या जिले के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान,डाभासेमर,मसौधा,में मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए परियोजना निदेशक आर पी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति के मध्य सम्पन्न हुई।मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यशाला की शुरुआत की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा परियोजना निदेशक सर को स्मृति चिन्ह व बुके देकर उनका अभिवादन किया गया।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवाकांत द्विवेदी द्वारा सभी अतिथियों को माला पहनाकर व स्पेशल एजुकेटर अंकिता द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन सदक-ए-हुसैन द्वारा कुशल नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी,डी पी आर ओ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक,मुस्कान फाउंडेशन की रानी अवस्थी, एडवोकेट अशोक द्विवेदी उपस्थित रहे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिव्यांग बच्चो के समावेशन के लिए कराये जा रहे विभागीय प्रयासों व कार्यशाला का उद्देश्य स्पष्ट किया।समर्थ एप के संदर्भ में सभी नोडल टीचर्स व स्पेशल एजुकेटर को नियमित रूप से एप पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता व दिव्यांग बच्चो के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। राज्य पुरूस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी द्वारा शारदा एप व समर्थ एप व निपुण भारत पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा स्टीफन हॉकिंग,सुधा चंद्रन,रविन्द्र जैन जी जैसे महान दिव्यांग हस्तियों के जिक्र करते हुए चर्चा की। उक्त कार्यक्रम में जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी,समस्त जिला समन्वयक,सभी एस आर जी,सभी एआरपी,समस्त स्पेशल एजुकेटर,विभाग के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ विवेक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
