नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एकतरफा प्रेम: मैनपुरी में शादी के बाद मायके आई विवाहिता, पति के सामने ही मार दी गोली, तड़पते हुए निकली जान – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

एकतरफा प्रेम: मैनपुरी में शादी के बाद मायके आई विवाहिता, पति के सामने ही मार दी गोली, तड़पते हुए निकली जान

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी ::  अवनीश कुमार:: Date ::13 .11 .2022 : :एकतरफा प्रेम: मैनपुरी में शादी के बाद मायके आई विवाहिता, पति के सामने ही मार दी गोली, तड़पते हुए निकली जान—-

मैनपुरी – थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा में मायके आई विवाहिता की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय पति घर में ही मौजूद था। आरोपी विवाहिता से एकतरफा प्रेम करता था। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।

ये है मामला
थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी अनुसूचित जाति के जोगेंद्र सगर की पुत्री अंजू (26) को गांव निवासी कुलदीप यादव परेशान करता था। वह अंजू से एकतरफा प्रेम करता था, इस बीच जोगेंद्र ने चार माह पूर्व पुत्री की शादी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव हटऊ निवासी अजीत कुमार के साथ कर दी थी। शुक्रवार को अंजू अपने मामा सुनील कुमार के साथ मायके आई थी। शनिवार की दोपहर पति व मां घर में मौजूद थे। आरोप है तभी कुलदीप यादव तमंचा लेकर घर में घुस आया। अंजू को सामने देख वह साथ चलने के लिए कहने लगा। अंजू ने जब मना किया तो कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने के बाद अंजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला
अस्पताल लाए परिजन
अंजू को परिजन अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। घटना के समय घर में मौजूद मृतका की छोटी बहन काजल से भी बात की। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की। टीमें आरोपी कुलदीप की तलाश में दबिश दे रहीं हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!