राह चलते राहगीरों पर अचानक हमला करने वाले गोवंश के कस्बे में रोड पर बाजार घूमने से कस्बाई व दुकानदार भयभीत
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::15 .11 .2022 : :कुछ गोवंश में चल रहा लंपी वायरस कस्बा व दुकानदारों ने बेसहारा गोवंश को गौशाला में भिजवाए जाने के लिए की मांग
बिछवां – कस्बा में गाय व सांड का झुंड जगह-जगह आवारा घूमता है दिखाई पड़ता है वही कुछ गायों में लंपी वायरस के लक्षण भी दिखने लगे हैं आवारा सांड अचानक आने जाने वाले राहगीरों पर हमला करने लगते हैं कुछ राहगीर बाल बाल बचे हैं जिसके चलते कस्बा के दुकानदारों एवं कस्बाइयो में भय व्याप्त है कस्बा निवासी लोगों एवं दुकानदारों ने प्रशासन से लंबी वायरस पीड़ित गायों को चिन्हित कर उनका उपचार कराने व गौशाला भिजवाए जाने की मांग की है
पिछले कई महीनों से कस्बा के बाजार में हन्नुखेड़ा रोड पर आवारा गोवंश इधर-उधर विचरण करते दिखाई पड़ते हैं वही कुछ गायों में लंपी वायरस के लक्षण भी दिखने लगे हैं कस्बा के मुख्य चौराहे पर फ्लाई ओवर के नीचे हीरों एजेंसी इंटर कॉलेज रोड कस्बा नहर आर्यावर्त बैंक के समीप आवारा गोवंश बाजार में घूमते हुए दिखाई पड़ता है वही कुछ गायों में लंपी वायरस के लक्षण भी दिख रहे है आवारा सांड आने जाने वाले राहगीरों एवं बाइक सवार लोगो पर हमला भी कर चुके है जिससे लोग चोटिल भी हुए कुछ बाल बाल बचे गोवंश के आवारा घूमने से कस्बाइयो भय व्याप्त है कस्बा के दुकानदारों में रामवीर सिंह सौरभ सिंह पंकज गुप्ता अशोक गुप्ता देव शर्मा रणधीर सिंह ट्विकल पांडेय इकरार खान विकास चौहान अरविंद कुमार अतुल पांडेय भगवान दास सक्सेना नानक शाक्य विमल शाक्य अखिलेश कुमार शंकर चौहान शिव प्रताप सिंह रंजय चौहान अवनीश यादव धीरज शाक्य हाकिम राजपुत सचिन कुमार शशांक सहित कस्बा निवासी शिव कुमार राघवेंद्र सिंह उदय शर्मा महावीर सिंह अमित सिंह विजय शर्मा सचिन कुमार सुरजीत सिंह सहित कई कस्बा के लोगो ने लंपी वायरस से पीड़ित गायों को चिन्हित कर उपचार करवाये जाने व आवारा सांडो को गौशाला में भिजवाए जाने की प्रशासन से मांग की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
