नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिम्पल यादव ने मैनपुरी में मांगे वोट, भाजपा पर साधा निशाना – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

डिम्पल यादव ने मैनपुरी में मांगे वोट, भाजपा पर साधा निशाना

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::16 .11 .2022 : मैनपुरी- पूर्व सांसद श्रीमती डिंपल यादव जी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि ये चुनाव नेताजी और जनता का है। आज महंगाई चरम पर है। सिलेंडर 1100 रुपयों में हो गया है। एक गृहणी के लिए सब कितना मुश्किल होता है।
डिम्पल यादव ने मैनपुरी में मांगे वोट, भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने मैनपुरी सपा कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप सब मुझे ये चुनाव जिताएंगे। श्रीमती यादव ने कहा कि सपा सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू कराई, कन्या विद्या धन की शुरुआत की। मौजूदा सरकार सिर्फ बड़े बड़े दावे करती है और जनता को धोखा देती है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव नेताजी के सम्मान का चुनाव है। मुझे उम्मीद है कि आप सब उनका सम्मान रखेंगे। नेताजी ने सदैव सबका सम्मान रखा, उनकी सोच और विचारों को हम सब आगे लेकर जाएंगे।डिंपल यादव
श्रीमती यादव ने कहा कि मैं चाहती हूं कि हर बूथ पर एक महिला हो। पुरुषो से ज्यादा महिलाएं आगे रहें। मेरा उद्देश्य है कि मैं आपसे सीधे जुड़ सकूं । जिसके लिए मैं एक नंबर भी जारी करूंगी। इसके पश्चात उन्होंने एक नंबर भी जारी किया और महिलाओं से आग्रह किया कि वह सभी इसके माध्यम से उनसे जुड़ सकती हैं। वहीं बिधूना से सपा विधायक श्रीमती रेखा वर्मा जी ने कहा कि नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब सब साइकिल का बटन दबाएंगे और श्रीमती डिंपल जी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। इस दौरान मैनपुरी समाजवादी महिला सभा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष ज्योति मेसी, डॉ सुमन यादव, साधना गुप्ता, श्रीदेवी दिवाकर, विद्या कश्यप, वित्तन शाक्य, अफसरी बेगम, नीता कठेरिया, पूनम यादव, रेखा शाक्य सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!