नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Lakhimpur Kheri News :धान सत्यापन के लिए दर दर भटक रहे किसान – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Lakhimpur Kheri News :धान सत्यापन के लिए दर दर भटक रहे किसान

1 min read
😊 Please Share This News 😊

 

संवाददाता : :लखीमपुर खीरी :: अमरेंद्र सिंह  :: Date ::17 .11 .2022 :: धान सत्यापन के लिए दर दर भटक रहे किसान

लखीमपुर खीरी ग्राम पंचायत फतेहपुर वा मितौली तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुरी धान सत्यापन के लिए दर दर भटक रहे किसान किसानों की आय दोगुनी करने के दावे खोखले लेखपाल द्वारा खतौनी सत्यापन ना होने की वजह से किसान बिचौलियों को धान बेचने पर मजबूर! फत्तेपुर-खीरी। किसानों की आय दोगुनी करने के दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे है आलम यह हैं कि किसान खरीद केंद्र पर अपनी उपज नहीं बेच पा रहे। मामला तहसील मितौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुरी तथा कल्लूआ मोती सर्किल पर तैनात लेखपाल जीवन लाल चंदेल एसडीएम द्वारा आदेशित करने के बाद भी सर्किल पर नहीं पहुंच रहे जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। ‌

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

शिवपुरी के निवासी किसान विजय प्रकाश मिश्र ने बताया फार्म ऑनलाइन किए हुए 15 दिन हो गए हैं कई बार तहसील भी गया एक बार मुलाकात हुई लेखपाल नें फार्म जमा कर लिया और बताया खेत देखने के बाद सत्यापन किया जाएगा तथा 15 दिन में दो बार एसडीएम महोदय द्वारा लेखपाल सत्यापन ना करने की शिकायत दर्ज कराई फिर भी महोदय नें सत्यापन नहीं किया। कल्लुआ मोती के कुछ किसानों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया 100 कुंटल धान सत्यापन के लिए ₹500 तथा 200 कुंटल ₹1000 सुविधा शुल्क देने पर सत्यापन कर दिया जाता है। इस काम के लिए कुछ प्राइवेट मुंशी के माध्यम से पैसा दिया जाता है जबकि योगी सरकार का आदेश है कोई भी सरकारी कर्मचारी प्राइवेट बाबू या मुंशी नहीं रख सकता। जहां एक और सरकार किसानों पर नए नए कानून ला रही है जैसे पराली जलाना,खेतों में कांटे युक्त तार लगाना,ट्रैक्टर ट्राली पर सवारी ले जाना आदि पर तमाम मुकदमे लिखे जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी के उदासीनता रवैया तथा गुलाबी नोटों के मायाजाल में किसान धान की फसल ओने पौने दामों पर बेचने को मजबूर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!