राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत हरदोई की संपन्न हुई मासिक बैठक
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :हरदोई :: आदित्य गौतम :: Date ::17 .11 .2022 :: हरदोई राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक अधिवक्ता उच्च न्यायालय आरसी शर्मा निरंकारी जी के निर्देशन पर आज हरदोई जनपद की जिला कार्यालय पालिका बाजार द्वितीय तल शाहबाद में 11:00 बजे मासिक बैठक संपन्न की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं अतिरिक्त जिला अध्यक्ष हरदोई सत्यपाल सिंह मौजूद रहे और संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन के विस्तार हेतु एवं पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार फर्जी मुकदमे को लेकर अपने पत्रकार साथियों से विस्तृत रूप से चर्चा की और उन्होंने अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि हमारे संगठन का जो पदाधिकारी है
उसको कहीं पर भी किसी भी कीमत पर अगर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी गलत तरीके से फंसाने का काम करता है तो उस पत्रकार के साथ हमारा संगठन चट्टान की तरह खड़ा रहेगा और हर यथासंभव मदद करने का प्रयास करेगा ताकि किसी भी कीमत पर पीड़ित पत्रकार का मनोबल काम ने हो साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के अन्य जनपदों में संगठन का विस्तार बड़ी तेजी के साथ चल रहा है अन्य जनपदों में भी संगठन की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है और यह संगठन पूरे भारत में तेजी से बढ़ता हुआ आ रहा है पूरे भारत का कोई भी पत्रकार हो अगर उसने ग्रुप पर अपना मैसेज डाला कि मुझे समस्या है तो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता उच्च न्यायालय बड़े भाई आरसी शर्मा निरंकारी जी उस मामले को संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराने का काम करते हैं और संबंधित अधिकारी से भी बात कर तुरंत निस्तारण करने का काम करते हैं इसके अलावा मौजूद सभी पत्रकार साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौर लाल मोहम्मद लकी जिला महासचिव राशिद खान रियाज खान जिला संयुक्त सचिव अरमान जिला सचिव नरबेश कुमार तहसील उपाध्यक्ष प्रेम कुमार मुईन खान उर्बेश कुमार राजकुमार अंकित कुमार आशीष कुमार आदि दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
