नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खीरी में सड़क सुरक्षा यातायात माह नवंबर 2022 के अंतर्गतकी गई कार्यवाही – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

खीरी में सड़क सुरक्षा यातायात माह नवंबर 2022 के अंतर्गतकी गई कार्यवाही

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :खीरी :: मेहताब आलम :: Date ::18 .11 .2022 ::जनपद खीरी में सड़क सुरक्षा यातायात माह नवंबर 2022 के अंतर्गतकी गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के अंतर्गत बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म, तीन सवारी, बिना हेलमेट, के वाहन चलाने पर रामापुर, सैधरीबाईपास, पंडित दीनदयाल चौराहा पर यातायात पुलिस संयुक्त रूप से एआरटीओ श्री रमेश कुमार चौबे के साथ प्रभारी यातायात निर्मलजीत यादव, टीएसआई संजीव तोमर, आरक्षी यातायात बीवन राज, पंकज वर्मा, सत्यप्रकाश द्वारा सघन चेकिंग की गई एवं यातायात नियमों के बारे में पंपलेट देकर जागरूक किया गया।

एवं यातायात नियमों के पालन करने हेतु बताया गया कि आए दिन सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों की जान चली जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी ना होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन ना करना है दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन को निर्धारित गति में चलाएं, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचे, काली फिल्म, मॉडिफाई साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग ना करें, गलत दिशा में ना चले इस तरह यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे। साथ ही रोड के किनारे अपने वाहन आदि ना खड़ा करें, ट्रैक्टर ट्रॉली, लोडर पिकअप पर यात्रा न करें। साथ ही आम जनमानस को म्यूजिक के माध्यम से एवं पंपलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपील की गई ।

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों एवं वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कुल 146 वाहनों का चालान व 02 वाहन सीज किए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!