नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सलकनपुर विजयासन मंदिर चोरी हुआ का खुलासा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

सलकनपुर विजयासन मंदिर चोरी हुआ का खुलासा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :सीहोर::कुमेर सिंह आंवले :: Date ::18 .11 .2022 :: दिनांक 15.11.2022 को सूचना प्राप्त हुई थी कि सलकनपुर विजयासन देवीधाम मंदिर में चोरी की घटना कारित हुई है । सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस महानिरीक्षक , सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया । निरीक्षण उपरान्त जिला स्तर पर टीम गठित की गई । तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के माध्यम से पाया गया कि राहुल राठौर पिता सुभाष राठौर निवासी सलकनपुर के घर पर घटना के पूर्व कुछ बाहरी लोगो के आने की सूचना प्राप्त हुई । जिसके संबंध में राहुल राठौर से पूछताछ की गई । राहुल के घर में घटना दिनांक की पूर्व रात्रि को दो बाहर के व्यक्ति आये थे जिनके नाम 1. अनिल पिता मदनलाल खरे निवासी होशंगाबाद एवं 2. शुभम कटारिया पिता मोहन कटारिया निवासी होशंगाबाद हैं ।

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना के समय उक्त आरोपियो का आपस में बातचीत होना पाया गया । उक्त आरोपियो से लगातार पूछताछ की गई । पूछताछ के आधार पर जंगल से आरोपियो की निशादेही पर दो नोटों से भरी बोरियाँ तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की टामी तथा लोहे काटने की आरी को जप्त किया गया है । जंगल में सर्चिंग लगातार जारी है । जंगल विस्तृत , घना एवं दुर्गम होने के कारण वन विभाग का सहयोग प्राप्त किया जा रहा है । घटना में अन्य आरोपियो के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाकर पूछताछ एवं शेष मशरूके की जप्ती के प्रयास किये जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!