नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैनपुरी में संविधान गोष्ठी का आयोजन किया मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक हों युवा – धर्मेंद्र धवल – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी में संविधान गोष्ठी का आयोजन किया मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक हों युवा – धर्मेंद्र धवल

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी ::अवनीश कुमार  :: Date ::23 .11 .2022 ::भोगांव/मैनपुरी:–विश्व संवाद केंद्र मैनपुरी के माध्यम से संविधान दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत भोगांव नगर में सरस्वती विद्या मंदिर में संविधान गोष्ठी का आयोजन किया गया। संविधान के रक्षक विषयक गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
जिला प्रचारक जी ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के उपरांत भारत को स्वतंत्रता मिली। संविधान सभा के प्रतिनिधियों ने एक आदर्श संविधान की स्थापना की। संविधान में भगवान श्री राम ,माता सीता, भगवान बुद्ध कृष्णा आदि महापुरुषों के चित्र यह दर्शाते हैं कि हमारा संविधान एक सांस्कृतिक संविधान है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह केवल मूल अधिकारों की बात न करें बल्कि संविधान में प्रदत्त मूल कर्तव्य के प्रति भी उत्तरदाई रहें। हमारे देश के प्रति जो कर्तव्य हैं वह हमें निभाने अवश्य चाहिए। इस देश के निर्माण में सभी युवाओं का योगदान होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण, सरकारी संपत्ति की रक्षा , उच्च शिक्षा ग्रहण कर भी हम राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।संविधान में हम सभी को बराबरी का दर्जा दिया है। इसलिए सभी को समान सम्मान देते हुए आदर्श समाज की स्थापना करनी है। कार्यक्रम में अभिषेक रंजन, दीपक दिव्य, सत्यम मिश्रा, अनमोल ,आनंद ,आदित्य ,डॉ हर्ष दीक्षित सहित विद्यालय परिवार एवं विद्यालय के सभी छात्र उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!