टोडरपुर में अव्यवस्थाओं के बीच हुई ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : हरदोई :: आदित्य गौतम :: Date ::24 .11 .2022 :: टोडरपुर में अव्यवस्थाओं के बीच हुई ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता
हरदोई। ब्लॉक टोडरपुर में बीईओ श्रीमती शालिनी गुप्ता की मनमानी के चलते अव्यवस्थाओं के बीच सैदपुर स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई।स्टेडियम में न तो साफ सफाई कराई गई और न ही पड़ा हुआ गोबर हटाया गया जिसके चलते बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा यहाँ तक कि बच्चों के पीने लिए पानी की भी व्यवस्था नहीं की गई।सबसे बड़ी बात स्वयं बीईओ स्टेडियम में अनुपस्थित रहीं।हर बार ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से पूर्व खेल समिति की बैठक आयोजित की जाती है लेकिन इस बार बीईओ ने कोई भी बैठक आयोजित नहीं की।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
और तो और किसी भी शिक्षक संगठन तथा जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया जबकि शासन लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कार्यक्रम कराने हेतु दिशानिर्देश जारी करता है।जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक संगठनों की उपेक्षा समझ से परे है।सभी ब्लाकों में जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक संगठनों के सहयोग से खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई लेकिन टोडरपुर की बीईओ की मनमानी के चलते स्टेडियम में कोई भी संगठन या सम्मानित जनप्रतिनिधि नहीं दिखाई दिया।अब देखने वाली बात यह है कि सक्षम अधिकारी इन अव्यवस्थाओं के लिए किसे जिम्मेदार ठहराते हैं और क्या कदम उठाते हैं।छोटे छोटे नौनिहाल बच्चों की भावनाओं के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ उचित नहीं लग रहा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
