Mainpuri News :: भाजपा महिला मोर्चा ने गांव-गांव जाकर मांगे वोट
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::25 .11 .2022 :: भाजपा महिला मोर्चा ने गांव-गांव जाकर मांगे वोट
मैनपुरी/एलाऊ- विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पांडेय ने महिला मोर्चा की टीम के साथ नवल दुबे के आवास पर नुक्कड़ सभा कर भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को वोट देने की अपील की। कहा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर विजय बनाएं। सपा शासनकाल में महिला अपराधों की बाढ़ आ गई थी। योगी राज्य में महिलाएं सुरक्षित हैं। अनेकों अनेक योजनाओं का लाभ सरकार द्वारा महिलाओं को मिल रहा है। उसके उपरांत भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे के आवास पर जाकर क्षेत्रीय महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से मुलाकात की आगामी 5 दिसंबर को भाजपा को अमूल्य वोट देकर रिकॉर्ड मतों से जिताए। इस मौके पर विमलेश चौहान, शीतल चौहान, गीता तिवारी, मंजू दुबे, आकाश तिवारी, नितिका दुबे, शिवकांत मिश्रा, सोभित दुबे, उषा दुबे सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मौजूद थी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
