Ayodhya News :: यातायात सुरक्षा सप्ताह में बच्चों को दी जानकारी
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या :: फूलचन्द्र :: Date ::25 .11 .2022 :: Ayodhya यातायात सुरक्षा सप्ताह में बच्चों को दी जानकारी
अयोध्या जिले के ज्योति पब्लिक स्कूल बीकापुर में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत अतिथियों ने यातायात के संबंध में बच्चों को संबोधित किया। यातायात के टी एस आई ओम प्रकाश पांडेय ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। सीट बेल्ट बांधना नहीं भूलना चाहिए। क्षेत्राधिकारी पुलिस बीकापुर संदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक राम प्रकाश मिश्रा, ने सफल होने का मूल मंत्र बताया।अतिथियों के प्रति विद्यालय के प्रबंधक विजय नारायण पांडे ने ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सिंह, मनोज पांडेय, रमेश सरोज, नरेंद्र कुमार भारद्वाज, दिनेश यादव सहित शिक्षक व विद्यालय के सभी छात्र उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
