Mainpuri News :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्षेत्र में सघन प्रचार किया
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी ::अवनीश कुमार :: Date ::26 .11 .2022 ::समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्षेत्र में सघन प्रचार किया
मैंनपुरी /औंछा- लोकसभा उपचुनाव में जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं से अपील की कि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव को 05 दिसम्बर 2022 को ईवीएम में साइकिल वाले बटन को दबाकर भारी मतों से विजयी बनायें। श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के यहां के स्थानीय लोगों से निकट सम्बंध थे। मैनपुरी के लोगों ने हमेशा नेताजी का साथ दिया है। मैनपुरी की जनता ने भी आश्वस्त किया कि वे श्रीमती डिम्पल यादव को ऐतिहासिक वोटों से जीत दिलाकर नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे। श्री अखिलेश यादव ने आज थाना बरनाहल के गोकुलपुर, थाना घिरोर के अन्तर्गत नगला राजा मंदिर, कोसमा, शाहजहांपुर तथा थाना औछा के अन्तर्गत विक्रमपुर, भगवंतपुर और औछा में लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी द्वारा किये गए विकास कार्यों का स्मरण कराया। श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि योगी सरकार ने सत्ता में आते ही मैनपुरी के विकास को रोक दिया है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते भ्रष्टाचार बढ़ा है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। कानून व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। युवा, किसान, व्यापारी सभी परेशान है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान को बर्बाद कर दिया है। आज किसान को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उसे खाद नहीं मिल रही है। समाजवादी सरकार में सैनिक स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज खुले थे। सड़कों का जाल बिछाया गया था। 22 महीने में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तैयार हुआ। डॉ0 सुनील यादव ने सभी जाति के लोगों से एक होकर श्रीमती डिम्पल यादव के लिए वोट की अपील की। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व चेयरमैन आफक नियाजी, अनिल गुप्ता, पप्पू यादव, जिला पंचायत सदस्य राम नारायण बाथम, रंजीत यादव, विपिन शुक्ला, कृपाल यादव, विनोद राज योगी, अलजी दराज नियाजी, राकेश यादव और हर प्रकाश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
