नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला निवार्चन अधिकारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

जिला निवार्चन अधिकारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::मैनपुरी:: अवनीश कुमार :: Date ::26 .11 .2022 ::उपचुनाव के सम्बंध में सभापति मंडी, सचिव मंडी कल तक मंडी को पूरी तरह खाली करा दें:– जिलाधिकारी

मैनपुरी – जिला निवार्चन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के निरीक्षण के दौरान कहा कि लोकसभा उप निवार्चन की मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु मतदान केंद्र तक जाने वाले कामिर्कों, गणना प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु मंडी समिति का अधिग्रहण किया गया है। सभापति मंडी, सचिव मंडी कल तक मंडी को पूरी तरह खाली करा दें। कल प्रातः से मंडी में आवक पूरी तरह बंद रहे, सिर्फ मंडी में उपलब्ध धान आदि के उठाने के लिए ही वाहन मंडी में प्रवेश कर सकें। कल रात्रि तक ही मंडी से उठान हो सकेगा, दि. 28 नवंबर की प्रातः से मंडी परिसर में निवार्चन कार्य से जुड़े अधिकारी, कमर्चारी, बैरिकेडिंग, बिजली व्यवस्था आदि के कायर् से जुड़े कर्मी, लेवर ही प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर से कहा कि तत्काल मंडी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करें। कल से कोई भी वाहन सामान लेकर मंडी में प्रवेश न कर सके सिर्फ खाली वाहन ही उठान के लिए मंडी के अंदर जाने दिए जाएं। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निमार्ण को आदेशित करते हुए कहा कि कल प्रातः से लेबर बढ़ाकर वैरिकेडिंग का कार्य पूर्ण कराएं। मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु लगे कामिर्कों के लिए विधान सभावार ड्यूटी पंडाल बनाए जाएं। वाहनों की पाकिर्ंग भी विधान सभावार कराई जाए, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जवर्र हेतु अलग-अलग पंडाल बनाये जाएं।

श्री सिंह ने कहा कि गणना पंडाल में भी तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जाए, पूरे क्षेत्र की मजबूत बैरिकेडिंग हो, ईटीपीबीएस, पोस्टल-बैलेट की गणना हेतु अलग से मेज लगाई जाएं। गणना एजेंटों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने सचिव मंडी को आदेशित करते हुए कहा कि मतदान के पश्चात स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा के लिए आने वाले केंद्रीय बलों के रूकने के लिए जो दुकाने चिन्हित है। उन्हें भी तत्काल खाली कराकर फोर्स के रुकने की व्यवस्था कराई जाए। उन्होने अधिशासी अभियन्ता लोक निमार्ण को आदेशित किया कि तत्काल स्ट्रांगरूम में नम्बरिंग, सफाई, पानी के निकास आदि कार्य पूर्ण कराये। दि. 03 दिसम्बर को ईवीएम मण्डी पहुंचेगी। उन्होने कहा कि स्ट्रांगरूम के बाहर, पीछे रोशनी की पयार्प्त व्यवस्था हो। ईवीएम को मतगणना स्थल ले जाने वाले की बैरीकेडिंग की मजबूती का विशेष ध्यान रहे। स्ट्रांग रूम मे चूहें न घुसे इसके लिये शटर को सील करने के बाद बारीक जाली लगायी जाये।
इस दौरान उप जिला निवार्चन अधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निमार्ण सुधीर भारद्वाज, सचिव मंडी एन.के. कोहली, सहायक अभियंता गोविन्द, अवर अभियंता कमल कुमार आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!