कुरावली में सी ओ ने के साथ बल फ्लैग मार्च निकाला
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::मैनपुरी:: अवनीश कुमार :: Date ::26 .11 .2022 ::कुरावली जनपद मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के चलते प्रशासन रात दिन एक कर व्यवस्था बनाए हुए है। जिसके चलते पुलिस भी क्षेत्र में अलग अलग फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए हुए है। इसी क्रम में कुरावली में भी सी ओ संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल संग क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।

आपको बताते चले कि मैनपुरी में उपचुनाव हेतु आदर्श आचार्य संहिता लगी हुई है जिसके चलते कुरावली में भी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। ये मार्च कुरावली सदर बाजार होते हुए गल्ला मंडी और फिर पठानान से सराय, सराय से निकल बाईपास होते हुए कुरावली थाना पहुची। इस मार्च में कुरावली सी ओ संजय कुमार वर्मा, थाना प्रभारी विनोद कुमार, मोहन, जितेंद्र इंडोलिया, भरत सिंह व पुलिस कर्मी मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
