नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भोगांव विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव ने चुनावी नुक्कड सभाएं कीं भाजपा से रहें सावधान,ये गरीबों की पार्टी नहीं है। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

भोगांव विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव ने चुनावी नुक्कड सभाएं कीं भाजपा से रहें सावधान,ये गरीबों की पार्टी नहीं है।

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::मैनपुरी:: अवनीश कुमार :: Date ::26 .11 .2022 ::मैनपुरी- शनिवार दोपहर भोगांव विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव ने चुनावी नुक्कड सभाएं कीं, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेता जी के न रहने के बाद पहली बार मैं आप लोगों के बीच निवेदन और अपील करने आया हूं, ताकि जो संबंध आप लोगों के नेता जी थे बरकरार रहें और आने वाले विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी का सहयोग करें और ऐतिहासिक वोट डालकर पार्टी को जिताने का काम करें।

भोगांव विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव ने चुनावी नुक्कड सभाएं कीं भाजपा से रहें सावधान,ये गरीबों की पार्टी नहीं है।


आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस भाजपा से सावधान रहें क्योंकि यह गरीबों की पार्टी नहीं है यह अमीरों की पार्टी है जिसमें गरीब और गरीब हो रहा है अमीर और अमीर हो रहा है। इस भाजपा सरकार ने किसानों को खाद लेने के लिए लाइन में लगा दिया है, डीएपी खाद की बोरी 1600 सौ रुपए में मिल रही हैं, उसमें भी पांच किलो खाद गायब है, गरीब गैस सिलेंडर नहीं भरा पा रहा है। मंहगाई चरम पर है, विकास के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है। पहले सरहद पर जब कोई किसान का बेटा शहीद हो जाता था तो उसका शरीर उसके घर तक नहीं पहुंच पाता था, लेकिन जब नेता जी रक्षामंत्री बने तो नेता जी ने शहीदों के शरीर को उनके घर तक लाने का काम किया। नेता जी की ही देन है जो बाजारों में किसानों को चुंगी व्यवस्था से निजात मिली। समाजवादी पार्टी ने हमेशा देश के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है, इस मैनपुरी की जनता ने समाजवादी पार्टी को हर बार जिताने का काम किया है। नेता जी की पहचान मैनपुरी लोकसभा से हुई और नेता जी ने भी लगातार मैनपुरी की जनता का साथ दिया।
इस मौके पर प्रवीन कुमार शाक्य,वेदप्रकाश शाक्य,वकील अहमद, सुनील खान पूर्व प्रधान, केपी सिंह यादव, धर्मपाल यादव, जलवेदन कठेरिया, अजीत शंखवार, दयाराम शाक्य, सतीश यादव, मोहित यादव, शहीद अली, श्रीकृष्ण कठेरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!