Mainpuri News :: अखिलेश यादव ने कुरावली में नुक्कड़ सभा कर डिम्पल यादव के लिए वोट की अपील
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::29 .11 .2022 ::अखिलेश यादव ने कुरावली में नुक्कड़ सभा कर डिम्पल यादव के लिए वोट की अपील
बीजेपी ने महगाई और बेरोज़गारी की सभी सीमाए तोड़ आम आदमी का जीना किया मुश्किल:– अखिलेश यादव कुरावली में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने नुक्कड़ सभा कर लोगो से वोट की करी अपील। कुरावली में कई जगह लगा था अखलेश यादव की नुक्कड़ सभा का प्रोग्राम। पहले से तय समय पर लगभग 1 बजे कुरावली पहुच जनता से वोट की करी अपील। आपको बताते चले लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी की विरासत बचने को सैफई परिवार ने मोर्चा सभाला हुआ है। जिसके लिए प्रतिदिन नुक्कड़ सभाए की जा रही है, तो वही अखिलेश भी नुक्कड़ सभा कर वोट की अपील करते देखे जा रहे है। जिसके चलते 28 नवम्बर सोमवार के दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कुरावली क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क कर मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव को रिकार्ड मतो से जिताकर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने का अनुरोध किया। अखिलेश यादव ने कहा नेताजी को कुरावली की जनता से हमेशा प्यार मिला है, तो वही नेता जी ने भी यहां के लोगो को अपने परिवार का सदस्य माना और लोगों की मदद की। नेताजी जब पहली बार मुख्यमंत्री बने किसानों का 10,000 रू. तक का कर्ज माफ किया था, तब यह रकम बहुत बड़ी था। जिसके बाद बोले कि ये डिग्री कॉलेज, तहसील और यहां का विकास सपा के साशन काल मे ही हुआ उसके बाद योगी सरकार ने एक इट भी नही लगवाई।अंसारी टेंट हाउस पर लगी नुक्कड़ सभा मे अखिलेश यादव के साथ धर्मेंद्र यादव, राज कुमार यादव, नदीम हाशमी, रामलड़ैते गुप्ता, अज्जू इशाक, हारून खान, मुकीम खान, अब्दुल नवी उर्फ छुट्टन, अमर दीप, ने स्टेज शेयर किया। तो वही इस प्रोग्राम में अखिलेश के कर्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने में अब्दुल नवी, हारून खान, अमरदीप, आरिम, फैसल ने किया।कहा कहा लगा था नुक्कड़ सभा प्रोग्राम अखिलेश यादव कुरावली में प्रवेश करते हुए सप्रथम ग्राम महादेवा की जनता से मिले, उसके बाद कुरावली में प्रवेश कर विद्या पैलेस के सामने अंसारी टेंट हाउस में लगे प्रोग्राम में कुरावली की जनता से नुक्कड़ सभा कर आगे सतीश मार्किट में लोगो से मिले। जहा लोगो से ज़्यादा से ज़्यादा मतों से जीत दिलाने को कहा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
