Mainpuri News :: कुरावली में बीजेपी ने लोकसभा उपचुनाव के प्रचार हेतु खोला कार्यालय
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::29 .11 .2022 ::कुरावली में बीजेपी ने लोकसभा उपचुनाव के प्रचार हेतु खोला कार्यालय
कुरावली मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य पर विश्वास जताते हुए टिकिट दिया है। इस विश्वास के कितना खरे उतरते है ये तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा लेकिन बीजेपी पुर ज़ोर मेहनत कर रही है कि सपा के हाथों से ये सीट निकाल ली जाए जिसके लिए लोकसभा मैनपुरी के क्षेत्रो में कार्यालय बना कर प्रचार प्रक्रिया का कार्य किया जा रहा है। जिसके चले 27 नवम्बर रविवार के दिन कुरावली नगर में कार्यालय का उद्धघाटन महेश गुप्ता पूर्व राज्य मंत्री बदायूं विधायक, ओम प्रकाश एमएलसी के द्वारा फीता काट किया।आपको बताते चले मैनपुरी के थाना कुरावली में बीजेपी द्वारा महाराज जी बाबा के मंदिर के निकट कैनारा बैंक के सामने कार्यालय खोला गया। इस कार्यक्रम का उद्धघाटन महेश गुप्ता (पूर्व राज्य मंत्री) बदायूं विधायक और ओम प्रकाश एमएलसी के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस मौके पर बीजेपी के स्थानीय नेता धर्मेंद्र वर्मा उर्फ धम्म (चियरमेन प्रतिनिधि), अभिलाख सिंह राठौर, आलोक गुप्ता, प्रमोद कुमार कुशवाह उर्फ कल्लू, भागवत दास शाक्य, अश्वनी गुप्ता, राहुल गुप्ता, आदित्य पाठक, रिशव गुप्ता, रोहित गुप्ता, गौरव गुप्ता, गिरीश रावत, सन्देश पाण्डेय, राम शरण कश्यप, राहुल व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।बीजेपी कार्यलय की सूचना स्थानीय इकाई द्वारा थाने में भेज दी गई थी। जिसके बाद करीब 6 बजे तय समय पर पुलिस ने मौके पर पहुच स्थिति का जायज़ा ले कर व्यवस्था को अंडर कंट्रोल ले लिया। इस मैके पर कुरावली थाना प्रभारी विनोद कुमार, उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह, उपनिरिक्ष भूपेंद्र सिरोही, उपनिरीक्षक विवेक जुरेक, जितेंद्र इंडोलिया, व पुलिस कर्मी मौजूद थे। जिन्होंने उद्धघाटन व्यवस्था को शांति पूर्ण सम्पन कराया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
