Mainpuri News :: जनसभा को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव भाजपा पर जोरदार हमला बोला
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::29 .11 .2022 :: जनसभा को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव भाजपा पर जोरदार हमला बोला
कुसमरा: मैनपुरी। नगर के विजय पैलेस में आयोजित जनसभा में प्रसपा सुप्रीमों शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रशासन पर दबाव डालकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं। अगर प्रशासन ने चुनाव में गड़बड़ी की तो सपा का कार्यकर्ता धरने पर बैठ कर प्रशासन से लड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने ने कहा कि भाजपा नारा लगाती है कि सबका साथ-सबका विकास लेकिन चुनाव में सबका साथ तो लेती है लेकिन विकास उद्योग पतियों का करती है। सरकार बने छः साल हो गए हैं कोई भी विकास कार्य जनपद में नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा सब लोग कहते थे कि एक हो जाओ, हम एक हो गए। चुनावी मैदान में बहू डिंपल यादव प्रत्याशी है, मेरा भी फर्ज था कि बहू को ऐतिहासिक जीत दिलाकर दिल्ली भेंजे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ को ही लोकसभा का क्षेत्र माने, अगर अपना बूथ मजबूत कर लिया तो निश्चित ही जीत तीन लाख के पार होगी। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन से ही केंद्र में सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष सुमन यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, चेयरमैन संजय गुप्ता, किशन दुबे, गगन यादव, प्रभाष मिश्रा, राजवीर सिंह यादव, अंकित यादव, शिवम प्रधान, विपिन यादव, रवि दूबर, विद्याराम मुनीम, रजनी किन्नर, अशरफ अंसारी, दीपू मिश्रा, गोपी यादव, अरुण आचार्य, हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
