नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाजन धर्मशाला कालावाली मंडी में पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा का भव्य आयोजन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

महाजन धर्मशाला कालावाली मंडी में पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा का भव्य आयोजन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : सिरसा :: कपिल यादव  :: Date ::30 .11 .2022 ::दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा का भव्य आयोजन 14 दिसंबर से 18 दिसंबर सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक महाजन धर्मशाला कालावाली मंडी में होने जा रहा है कथा के प्रचार प्रसार को लेकर हर एक गली ,मोहल्ले ,मंदिरों में संकीर्तन प्रोग्राम किए जा रहे हैं। इसी के तहत प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में कीर्तन किया गया जिसमें साध्वी प्रीत भारती जी ने कथा का संदेश देते हुए कहां कि जैसे मन की दवा प्रभु भक्ति हैं ऐसे हमारा शरीर स्वस्थ रहे इसके लिए दवाई की जरूरत है क्योंकि अगर हम स्वस्थ होंगे तभी हम प्रभु भक्ति कर सकते हैं ।

अपने जीवन को चला सकते हैं हम सभी स्वस्थ रहें निरोग रहे इसीलिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से आरोग्य प्रकल्प चलाया जा रहा है जिसके तहत संस्थान की ओर से जगह जगह आयुर्वेदिक शिविर लगाए जाते हैं ताकि हम सभी अपनी आयुर्वेदिक पद्धति और भारतीय संस्कृति से जुड़ सके । हमारी भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि हमारे शरीर में अगर किसी भी प्रकार का कोई भी रोग है तो उसको जड़ से खत्म करने की क्षमता अगर किसी में है तो वह आयुर्वेद में है। साध्वी जी ने बताया पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा में 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक , सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक जोधपुर से आयुर्वेदाचार्य आएंगे जो नाड़ी परीक्षण के द्वारा हमें हमारे रोग से अवगत कराएंगे और आयुर्वेद दवाई देकर हमें रोगमुक्त करवाएंगे और उन्होंने बताया कथा के उपलक्ष में एक दिन पहले 13 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो महाजन धर्मशाला से सुबह 10:00 बजे शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई 1:00 बजे तक वापिस कथा स्थल पहुंचेगी और आप सभी इसमें भाग लेकर भगवान श्री कृष्ण जी के आशीर्वाद को प्राप्त करे और अपने जीवन को सफल बनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!