भाजपा कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के नेता रघुराज सिंह शाक्य को बनाना चाहती किंग मेकर
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::मैनपुरी::अवनीश कुमार:: Date ::03 .12 .2022 ::शाक्य समाज का वोट लूट कर चाचा भतीजे ने अपना गढ़ बताकर मुख्यमंत्री सीट पर कर लिया कब्जा समाजवादी पार्टी में कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज की हैसियत जोकर और नौकर जैसी- गिरीश चंद्र कुशवाहा
मैनपुरी – जिले के उपचुनाव में भाजपा कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के नेता रघुराज सिंह शाक्य को किंग मेकर बनाना चाहती है।
मैनपुरी3 दिसंबर। कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा भाजपा नेता गिरीश चंद कुशवाहा ने समाज के प्रत्येक प्रबुद्ध व्यक्तियों को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के (प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक के पक्ष में चुनाव जिताने के लिए) विधानसभा जसवंतनगर एवं विधानसभा मैनपुरी तथा विधानसभा किशनी व विधानसभा करहल व विधानसभा भोगांव के मतदाताओं एवं शाक्य समाज के बुजुर्गों एवं माताओं तथा युवाओं व भाइयों बहनों से संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी ने कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के व्यक्तियों को अपनी पार्टी में और अपने साथ जोकर और नौकर की हैसियत में सदैव रखा है, इसलिए आज कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज का कोई अस्तित्व ना तो समाजवादी पार्टी संगठन में है और ना ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार में प्रतिनिधित्व का है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा समाजवादी पार्टी के मुखिया जहां पर अपना सपा का गण बताते हैं वह तो शाक्य बाहुल्य गढ़ है और समाज के लोगों को संदूक और बंदूक की नोक पर डरा धमका कर अभी तक उत्तर प्रदेश में सपा के किंग बनकर समाज को तोड़ने व मोड़ने तथा उनकी जमीन जायदाद पर अवैध कब्जा कर उन्हें परेशान कर प्रताड़ित किया जाता आ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी ने शाक्य समाज के बीच का एक युवा नेता एवं ईमानदार तथा कर्मठ नेता रघुराज सिंह शाक्य है, जिसे समाजवादी पार्टी के चाचा और भतीजे ने अपने यहां जोकर और नौकर की भूमिका में रखा था उसे अब भाजपा सम्राट अशोक के वंशज रघुराज सिंह शाक्य को पुनः किंग मेकर की भूमिका में लाने के लिए मैनपुरी की सीट पर लोकसभा के उपचुनाव में लोकसभा का प्रत्याशी है।
मैनपुरी मैं कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी को न्याय एवं अत्याचार से सुरक्षा दिलाने के लिए योगी और मोदी का आशीर्वाद प्राप्त कर लोकसभा मैनपुरी के विधानसभाओ मे डोर टू डोर एवं जनसभा के माध्यम से वोट मांग कर विजयी बनाने की अपील कर रहे है उक्त उद्गार समाज के नेता गिरीश चंद कुशवाहा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए व्यक्त किए।
भाजपा नेता श्री कुशवाहा ने शाक्य समाज के बहुजन समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी व जन अधिकार पार्टी के सभी नेताओं से अपील की है इस बार समाज के रघुराज सिंह शाक्य को किंग मेकर बनाकर सब कुछ भूल कर सीने पर पत्थर रखकर भारी मतों से रघुराज सिंह शाक्य को विजई बनाएं, क्योंकि समाज का नेता समाज से ही बनता है समाज यदि नहीं है तो नेता की कोई हैसियत नहीं है, श्री कुशवाहा मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में स्वयं करहल किशनी भोगांव जसवंतनगर एवं मैनपुरी में समाज के गढ़ों में समाज के साथ अन्य समाज के साथियों के साथ बैठक एवं डोर टू डोर संपर्क कर रघुराज सिंह शाक्य के पक्ष में मतदान करने की पुरजोर अपील की
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
