नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तहसील सदर में स्थापित वेयर हाउस में ईवीएम कमीशनिंग का कार्य पूर्ण हुआ – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

तहसील सदर में स्थापित वेयर हाउस में ईवीएम कमीशनिंग का कार्य पूर्ण हुआ

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::मैनपुरी::अवनीश कुमार:: Date ::03 .12 .2022 ::आज मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए विधानसभावार ईवीएम को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ट्रकों के माध्यम से कृषि उत्पादन मंडी समिति में बने विधानसभावार स्ट्रांगरूम में भेजा गया

मैनपुरी 03 दिसम्बर, 2022- तहसील सदर में स्थापित वेयर हाउस में ईवीएम कमीशनिंग का कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए विधानसभावार ईवीएम को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ट्रकों के माध्यम से कृषि उत्पादन मंडी समिति में बने विधानसभावार स्ट्रांगरूम में भेजा गया। जिला निवार्चन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के साथ मंडी परिषद के स्ट्रांगरूम में रखी जा रही ईवीएम का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आदेशित किया कि सजग रहकर स्ट्रांगरूम में ईवीएम अपनी देख-रेख में रखवाकर स्ट्राॅगरूम को सील करायें।

         श्री सिंह नेे बताया कि जनप्रतिनिधियों, प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में भारत निवार्चन अयोग द्वारा तैयार साॅफ्टवेयर वेस रेण्डमाईजेशन में 20 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं 33 प्रतिशत वीवी पैट रिज़र्व के साथ 107-विधानसभा मैनपुरी में हेतु 504 कंट्रोल, बैलेट यूनिट एवं 559 वीवीपैट, 108- विधानसभा भोगांव हेतु 542 कंट्रोल, बैलेट यूनिट एवं 600 वीवीपैट, 109- विधानसभा किशनी (अ.जा.) हेतु 492 कंट्रोल, बैलेट यूनिट एवं 546 वीवीपैट तथा 110- विधानसभा करहल हेतु 570 कंट्रोल, बैलेट यूनिट एवं 632 वीवीपैट आवंटित किये गये थे। जिन्हें आज वेयर हाउस से सुरक्षा के बीच मंडी समिति लाया गया। जिसमें से 107- विधानसभा मैनपुरी में स्थापित 420 मतदेय स्थलों, 108- विधानसभा भोगांव में स्थापित 451 मतदेय स्थलों, 109- विधानसभा किशनी (अ.जा.) में स्थापित 410 मतदेय स्थलों तथा 110- विधानसभा करहल में स्थापित 475 मतदेय स्थलों हेतु इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन, वीवी पैट तथा रिज़र्व कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवी पैट को मंडी लाया गया है।

         जिला निवार्चन अधिकारी ने मंडी भ्रमण के दौरान बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, विधानसभावार कामिर्कों हेतु बनाये गये पंडाल, माइक्रो आब्जवर्र, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट आदि पंडाल का निरीक्षण करते हुये अधिशाषी अभियंता लोक निमार्ण को आदेशित किया कि आज सायं तक सभी कार्य मुकम्मल किये जायें। विधानसभावार वाहनों को निधार्रित स्थान पर खड़ा किया जाये ताकि पार्टी रवानगी के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि विधानसभावार बनाये जा रहे गणना पंडाल का कार्य भी भारत निवार्चन आयोग के निदेर्शों का पालन करते हुये किया जाये। बैरिकेडिंग की मजबूती, प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये, गणना एजेंटों को गणना पंडाल तक आने वाले पूरे मार्ग पर विधानसभावार बैरिकेडिंग करायी जाये। गणना एजेंटों के बैठने के लिए भी पंडाल में पूरी व्यवस्था रहे। उन्होने निरीक्षण के दौरान कहा कि विधानसभा 107-मैनपुरी, 108-भोगांव के मतदान कामिर्कों को अपने मतदान केन्द्र तक जाने के लिए आगरा रोड की ओर स्थित गेट नम्बर-02 के अंदर वाहनों की व्यवस्था रहेगी, गेट नम्बर-02 से ही उक्त विधानसभाओं के वाहन प्रस्थान करेंगे। विधानसभा 109-किशनी तथा 110-करहल के वाहन स्टेडियम के सामने स्थित गेट नम्बर-03 से किशनी, करहल गणना पंडाल के पीछे खड़े होंगे, विधानसभा किशनी, करहल के कामिर्कों के वाहन गेट नम्बर-03 से प्रस्थान करेंगे।

          निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!