नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डाॅ०राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिवस पर इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारों को किया गया सम्मानित – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

डाॅ०राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिवस पर इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारों को किया गया सम्मानित

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::अयोध्या:: फूलचन्द्र :: Date ::03 .12 .2022 ::भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ०राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिवस व अधिवक्ता दिवस पर समाजसेवी अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव ने अयोध्या जिले के मौजूद इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारों को किया गया सम्मानित।

यूपी के जनपद अयोध्या से है। आज अधिवक्ता दिवस व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस पर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वा समाजसेवी सुनील श्रीवास्तव ने एक दर्जन से ज्यादा अधिवक्ता व पत्रकारों को अंग वस्त्र, डायरी, व डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। अधिवक्ता दिवस पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 138 वी जयंती भी मनाई गई ।इस दौरान भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए उनके चरित्र तथा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला गया। एक समाजसेवी होने के नाते हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव ने गरीब और जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण भी किया। आपको बताते चलें कि अब तक 28000 लोगों को अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव के माध्यम से जरूरत और गरीब मंद लोगों को कंबल बांटे जा चुका है।

आज अधिवक्ता दिवस पर पत्रकारों को सम्मानित करते हुए सुनील श्रीवास्तव ने कहा मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होती है। मीडिया का काम सच्ची खबरों का प्रकाशन करना है ।जबकि वहीं दूसरी तरफ एक अधिवक्ता गरीब, मजदूर, बेसहारा, को न्याय दिलाता है। उन्होंने कहा यदि देखा जाए तो एक अधिवक्ता वा पत्रकार दोनों एक ही सिक्के के पहलू हैं। अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव ने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा क्षेत्र की जनता भुखमरी के कगार पर पहुंची है। आए दिन छुट्टा आवारा साडो से लोगों की मौतें हो रही है। सड़कों का हाल बत से बतर है। जगह-जगह गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन कोई ना कोई घटना हो रही है। उन्होंने कहा जहां एक तरफ सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों की बात करती है। तो आज भी गांव के क्षेत्रों में सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा मौजूदा सरकार गरीबों को फ्री में राशन और नमक देकर उनके सम्मान और भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। अधिवक्ता दिवस के इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं का आभार भी व्यक्त किया।

ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!