अग्निवीर भर्ती की परीक्षा में शामिल होकर वापस घर लौट रहे युवक का ट्रेन से नीचे गिरा बैग।
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::बीकापुर-अयोध्या::फूलचन्द्र :C01: Date ::05 .12 .2022 ::अग्निवीर भर्ती की परीक्षा में शामिल होकर वापस घर लौट रहे युवक का ट्रेन से नीचे गिरा बैग।लावारिस मिले बैग को पीड़ित का पता लगाकर ग्रामीणों ने वापस लौटाया।
अग्नि बीर की परीक्षा में शामिल होकर अयोध्या से ट्रेन द्वारा घर वापस लौटते समय रास्ते में धक्का-मुक्की के दौरान एक युवक का कुछ दिन पूर्व बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव के सामने बैग रेल ट्रैक के किनारे गिर गया। रेल के तरफ गई गांव की कुछ महिलाओं द्वारा लावारिस बैग मिलने के बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद कई दिन बाद जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए युवक के परिजनों को बुलाकर बैग वापस कर दिया गया।
बैग में 800 रुपए नगद, इंटरमीडिएट, हाईस्कूल का शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र, एक कीमती मोबाइल, 32 हजार रुपए का एक बैंक चेक, कपड़े और अन्य सामान मौजूद थे। बैग में मिले कागजात और फोन से पता चला कि ट्रेन से गिरा बैग शिवम सोनी पुत्र मुन्ना लाल सोनी निवासी दरियापुर रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ का था। सूचना दिए जाने के बाद छात्र शिवम सोनी के बड़े भाई विशाल सोनी चाचा और परिजन चांदपुर पहुंचे। और गुम हुआ सामान वापस पाकर काफी खुश हुए और धन्यवाद देते हुए ग्रामीणों का आभार जताया। प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित बैग और सारा सामान सौंप दिया गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र निषाद, मुकुल आनंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
