Himachal Election Result: : जीत के बाद राहुल गांधी ने जनता का किया धन्यवाद, बोले- जल्द पूरा होगा हर वादा
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : :: :: Date ::09 .12 .2022 :: Himachal Election Result: जीत के बाद राहुल गांधी ने जनता का किया धन्यवाद, बोले- जल्द पूरा होगा हर वादा
हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिलती दिख रही थीं और हुआ भी वैसा ही। नतीजों में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने 40 सीटें अपने नाम कीं, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है। बडसर विधानसभा सीट से जीतने वाले कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल डीजे की धुन पर थिरके बडसर विधानसभा क्षेत्र में जीत की हैट्रिक लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डीजे की धुन पर जमकर नाचे। लोगों ने उत्साह में उन्हें गोद में उठा लिया।सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिया जीत का श्रेय विधानसभा क्षेत्र नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद इस जीत का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता को दिया। वीरवार को नादौन में मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली के बाद बने माहौल और उनकी रणनीति ने भाजपा की विचारधारा को हराया है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

जयराम ठाकुर ने फोन पर सराज के लोगों से घर आकर खुशी मनाने की बात कहीनिवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज के कार्यकर्ताओं से फोन पर की थुनाग में बात की। उन्होंने सबसे अधिक वोट का मार्जिन देने के लिए सभी सराज के लोगों का आभार जताया। साथ ही घर आकर खुशी मनाने की बात कही।बिलासपुर सदर से कांग्रेस के बंबर ठाकुर हारे, भाजपा के त्रिलोक जम्बाल विजयी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर चुनाव हार गए
हैं। इस सीट पर भाजपा के त्रिलोक जम्बाल ने जीत दर्ज की है। हार के बाद बंबर बोले कि परिणाम मान्य नहीं, कोर्ट जाएंगे।बड़सर सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने लगाई जीत की हैट्रिक बड़सर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने लगातार तीन चुनाव में जीत दर्ज की। लखनपाल को कुल 30293 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी स्थान पर भाजपा की माया शर्मा को 16501 व निर्दलीय संजीव शर्मा को 15252 मत मिले हैं।60 मतों के अंतर से भोरंज सीट जीते कांग्रेस के सुरेश कुमारभोरंज सीट में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमार और कांग्रेस के सुरेश कुमार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें कांग्रेस के सुरेश कुमार 60 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। सुरेश कुमार को 24779, जबकि डॉ. अनिल धीमान को 24719 वोट मिले।
Himachal हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिलती दिख रही थीं और हुआ भी वैसा ही। नतीजों में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने 40 सीटें अपने नाम कीं, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।
बडसर विधानसभा सीट से जीतने वाले कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल डीजे की धुन पर थिरके
बडसर विधानसभा क्षेत्र में जीत की हैट्रिक लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डीजे की धुन पर जमकर नाचे। लोगों ने उत्साह में उन्हें गोद में उठा लिया।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिया जीत का श्रेय
विधानसभा क्षेत्र नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद इस जीत का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता को दिया। वीरवार को नादौन में मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली के बाद बने माहौल और उनकी रणनीति ने भाजपा की विचारधारा को हराया है।
जयराम ठाकुर ने फोन पर सराज के लोगों से घर आकर खुशी मनाने की बात कही
निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज के कार्यकर्ताओं से फोन पर की थुनाग में बात की। उन्होंने सबसे अधिक वोट का मार्जिन देने के लिए सभी सराज के लोगों का आभार जताया। साथ ही घर आकर खुशी मनाने की बात कही।
बिलासपुर सदर से कांग्रेस के बंबर ठाकुर हारे, भाजपा के त्रिलोक जम्बाल विजयी
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर भाजपा के त्रिलोक जम्बाल ने जीत दर्ज की है। हार के बाद बंबर बोले कि परिणाम मान्य नहीं, कोर्ट जाएंगे।
बड़सर सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने लगाई जीत की हैट्रिक
बड़सर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने लगातार तीन चुनाव में जीत दर्ज की। लखनपाल को कुल 30293 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी स्थान पर भाजपा की माया शर्मा को 16501 व निर्दलीय संजीव शर्मा को 15252 मत मिले हैं।
60 मतों के अंतर से भोरंज सीट जीते कांग्रेस के सुरेश कुमार
भोरंज सीट में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमार और कांग्रेस के सुरेश कुमार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें कांग्रेस के सुरेश कुमार 60 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। सुरेश कुमार को 24779, जबकि डॉ. अनिल धीमान को 24719 वोट मिले।
निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद: राहुल गांधी
हिमाचल में जीत को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद, मैं विश्वास दिलाता हूं कि हिमाचल प्रदेश की जनता से किया गया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
यह जीत आप सबकी है, धन्यवाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस
हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी पर प्रतिक्रिया साझा की है, जिसमें लिखा है कि ‘यह जीत आप सबकी है। धन्यवाद हिमाचल प्रदेश। यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण: प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैं लोगों से उस तरह का समर्थन देख सकता हूं जैसा दिवंगत वीरभद्र सिंह को मिला था। चंडीगढ़ विधायकों के लिए आसानी से मिलने की जगह है और हम अवैध शिकार के बारे में चिंतित नहीं हैं।
मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा: जयराम
हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल चुनाव हारे
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल चुनाव हार गए हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को 6768 मतों से हराया।
मनाली में 2957वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ विजयी घोषित हो गए हैं।
कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीते
सुजानपुर सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को हराया। कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को 1919 मतों से पराजित किया था।
रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल 567 वोटों से जीत गए हैं।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम को लेने पहुंची कार की डॉग स्कवायड की टीम ने जांच की।
हिमाचल में कांग्रेस-भाजपा में सीधे मुकाबले के चलते पिछड़ी आप : हरजोत बैंस
पंजाब कैबिनेट मंत्री और हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने से आम आदमी पार्टी पीछे रह गई, लेकिन आप अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत और बजरी के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जनता से सहयोग की मांग की है। बैंस ने दावा किया कि जब से आप सत्ता में आई है, पंजाब में अवैध खनन पूरी तरह से बंद हो गया है।
कांग्रेस ने शाम को चंडीगढ़ में बुलाई विजयी विधायकों की बैठक, तय होगा कौन बनेगा सीएम
हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
