नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजनीतिक सियासी हलचल में बड़ी सरगर्मियां,मौजूदा कैल भदरसा के प्रधान -प्रदीप यादव भी अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने की कर रहे हैं,दोवेदारी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

राजनीतिक सियासी हलचल में बड़ी सरगर्मियां,मौजूदा कैल भदरसा के प्रधान -प्रदीप यादव भी अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने की कर रहे हैं,दोवेदारी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: अयोध्या::फूलचन्द्र :C01:: Date ::12.12.2022 ::अयोध्या जिले के भरतकुंड नंदीग्राम नगर पंचायत के ग्राम सभा कैल के रहने वाले प्रदीप यादव के नगर पंचायत भरतकुंड अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की खबर से और प्रत्याशियों में हलचल सी मच गई है। ग्राम पंचायत कैल के मौजूदा प्रधान प्रदीप यादव एक युवा नेता होने के कारण इनके प्रति चर्चाओं का बाजार गर्म है। 38 वर्षीय प्रदीप यादव मौजूदा समय में अपनी ग्राम पंचायत कैल से मौजूदा प्रधान भी है।

Phoolchandra
Phoolchandra : Distt. Bureau Chief -Ayodhya UP

 देखा जाए तो यह विगत 19 वर्षों से राजनीति में सक्रिय होकर क्षेत्र की जनता के साथ जोड़कर समाज सेवा में चौबीसों घंटे तत्पर रहते हैं। स्नातक की शिक्षा लेने के बाद उन्होंने पहली बार अपनी ग्राम पंचायत कैल से प्रधानी पद का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीता। जिसके चलते क्षेत्र की जनता इनके ऊपर अपना सियासी दांव खेलना चाह रही है। मौजूदा समय में नगर पंचायत अध्यक्ष की कार योजनाओं से नाराज दिखे प्रदीप यादव ने कहा। क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। मौजूदा समय में गांव कस्बे की नालियां टूटी हुई है। और उसमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष ने केवल जाति भावना के आधार पर काम किया है।

इस बार जनता उनको दरकिनार करते हुए अबकी बार मुझे अपना प्रत्याशी चुनने जा रही है। वैसे तो देखा जाए 38 वर्षीय युवा भावी प्रत्याशी प्रदीप यादव समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने के जुगाड़ में है। उन्होंने कहा यदि समाजवादी पार्टी मुझे टिकट देती है तो हम वह काम करके दिखाएंगे जिसकी आस क्षेत्र की जनता को विगत कई वर्षों से हैं। मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए युवा भावी प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कहा। जिस तरीके से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी का विकास सुंदरीकरण और उसका कायाकल्प बदला जा रहा है। उसी तरीके से मैं भरत की तपोस्थली भरतकुंड को विश्व स्थल पर एक अलग पहचान दिलाऊंगा। उन्होंने कहा जबसे भरतकुंड का नामकरण किया गया है। तब से यहां पर श्रद्धालुओं के आने का जमावड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदीप यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखकर और उनकी सुरक्षा को देखते हुए एक अच्छे होटल, स्वस्थ चिकित्सा ,शुद्ध पेयजल ,के साथ-सथ उन तमाम मूलभूत आवश्यकताओं की सुविधा की जाएगी। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ ना हो। नगर पंचायत भदरसा की विकास की बात पर उन्होंने कहा मौजूदा समय में नगर पंचायत के अध्यक्ष ने जनता के साथ सौतेला व्यवहार करके उनको लॉलीपॉप दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा उनकी लोकप्रियता खत्म हो गई है जनता ने उन्हें नकार दिया है ।अबकी बार वह अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं होंगे। 38 वर्षीय प्रदीप यादव भ्रष्टाचार पर आरोप लगाते हुए बताया। आवास व शौचालय के नाम पर एक बड़े स्तर पर धांधली की गई है। पिछले 4 वर्षों से लगातार प्रधान रहने के कारण 38 वर्षीय प्रदीप यादव की लोकप्रियता और उनकी समाज सेवा से क्षेत्र की जनता उन्हें काफी पसंद कर रही है। सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी से प्रदीप यादव को टिकट मिल जाता है ।तो वह बाजी मार भी सकते हैं। उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का आखरी जवाब देते हुए बताया भरतकुंड का सुंदरीकरण, अच्छी सड़कें, अच्छी चिकित्सा, की सुविधा। गरीबों को दिया जाने वाला आवास, शौचालय ,मेरी विकास की पहली प्राथमिकता होगी।

ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!