ढखेरवा चौराहा पर हुआ बस पलटने से बड़ा हादसा कई की हालत नाजुक
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : निघासन : : महताब अंसारी :LMP :: Date ::13 ::12 :: .2022 :
जिला लखीमपुर खीरी के निघासन ढखेरवा चौराहा में हुआ भयानक हादसा तकिया तालाब सियाराम एजेंसी ढखेरवा के पास बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया जानकारी के मुताबिक यह हादसा अभी-अभी हुआ है हादसे में 4 से 5 लोगों के मरने की सूचना और करीब 15-20 लोग गंभीर रूप से घायल सभी घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी रमिया बेहड भेजा जा रहा है इन दिनों सड़क हादसों की संख्या आए दिन बढ़ती ही जा रही है। लगातार सड़क हादसे में आए दिन कई मौतें भी होती आ रही है

इसके लिए जिला प्रशासन भी काफी सजग दिख रहा है और सड़क हादसे ना हो इस पर काफी हद तक प्रशासन कठोर भी नजर आ रहा है मंगलवार की सुबह एक ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसने सभी के दिलों को हिला कर रख दिया। दरअसल ढखेरवा के धौरहरा मार्ग पर तकिया तालाब के पास एक निजी मिनी बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयानक था की बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व बस पर सवार दर्जनों यात्री गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा । संवाददाता महताब अंसारी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
