कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो की विशाल यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : :अयोध्या: :फूलचन्द्र{C01} :: Date ::16 ::12 :: .2022 :कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो की विशाल यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत ।

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील मुख्यालय के सामने से प्रयागराज हाइवे मार्ग से होकर गुजरी अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो विशाल यात्रा, यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब , भारत जोड़ो यात्रा के गुरुवार सुबह बीकापुर पहुंचने पर लोगों द्वारा उत्साह पूर्वक जोरदार स्वागत किया। उत्साह से लबरेज स्थानीय लोगों की भीड़ ने कांग्रेस पार्टी को संजीवनी देने का काम किया।
लंबे समय के बाद कांग्रेस के प्रति लोगों में भारी मात्रा में आकर्षण देखने को मिला । वहीं भारत जोड़ो यात्रा का हुजूम जैसे ही गोसाईगंज के रास्ते बीकापुर पहुंचा वहां भी भारी संख्या में जनसमूह द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
उक्त यात्रा में प्रांतीय नेताओं में वीरेंद्र चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित पूर्व सांसद निर्मल खत्री, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इससे पहले यात्रा के स्वागत के लिए कांग्रेस पार्टी के बड़ी तादाद मौजूद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का होमवर्क भी दिखाई दिया।
आईपीसी की धारा 207 में विधि का क्या प्राविधान है

IPC की धारा 207 का विवरण :जो कोई किसी सम्पत्ति को, या उसमें के किसी हित को, यह जानते हुये कि ऐसी सम्पत्ति या हित पर उसका कोई अधिकार या अधिकारपूर्ण दावा नहीं है, कपटपूर्वक प्रतिगृहीत करेगा, प्राप्त करेगा, या उस पर दावा करेगा, अथवा किसी संपत्ति या उसमें के किसी हित पर किसी अधिकार के बारे में जानते हुए की इस पर उसका कोई वैधानिक अधिकार नहीं है और हड़पने , छीनने के आशय से मिथ्या दावा करेगा तो वह व्यक्ति धारा 207 के अंतर्गत दंड एवं जुर्माने से दण्डित किया जाएगा। विधिक सलाहकार -मुकेश भारती एड0

जिस मौके पर युवा नगर अध्यक्ष दिलीप, दीप नारायण शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जहीर हसन, सच्चिदानंद पाठक सहित सैकड़ों लोग मौजूदगी भी रही।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल काबरी ने दावा किया कि कुशासन का समय बीत चला है। महंगाई, बेरोजगारी,और कुशासन आदि से जनता त्रस्त है,अब जनता बदलाव के मूड में हैं।

लोग पुराने विश्वास पर ही लौटने की मुहिम में चल पड़े हैं। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा चलाई गई भारत जोड़ो मुहिम देश के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश में अपनी छाप छोड़ रही है। जिसका परिणाम सिर पर मौजूद नगर निकाय चुनाव में तथा उसके बाद मिशन 2024 में स्पष्ट दिखाई देगा। ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]

