नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Odisha: सीएम नवीन पटनायक की BJD का मिशन 2024, पुरी में सिल्वर जुबली पर तैयार होगा जीत का प्लान – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Odisha: सीएम नवीन पटनायक की BJD का मिशन 2024, पुरी में सिल्वर जुबली पर तैयार होगा जीत का प्लान

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : : : :: Date ::19 ::12 :: .2022 :Odisha: सीएम नवीन पटनायक की BJD का मिशन 2024, पुरी में सिल्वर जुबली पर तैयार होगा जीत का प्लान

BJD Foundation Day: बीजेडी के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आने वाले चुनावों का शंखनाद कर सकते हैं।

BJD Foundation Day Silver Jubilee: ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) आगामी 26 दिसंबर को पुरी में अपने स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का आयोजन करने वाली है. पार्टी की ओर से इस कार्यक्रम को भव्य बनाने Odisha: सीएम नवीन पटनायक की BJD का मिशन 2024, की योजना है. इस कार्यक्रम के जरिए 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव और

लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया जाएगा।
बीजेडी उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने इस कार्यक्रम पर मुहर लगाई है. उन्होंने बताया, “पिछले साल कोविड महामारी के कारण पार्टी अपना स्थापना दिवस समारोह नहीं मना सकी थी, इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पुरी में स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह को बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला किया है।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

 

पिछले साल कोरोना बना था रुकावट

पार्टी उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस कार्यक्रम को आयोजित करने की इजाजत ले ली है. उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके निवास पर जाकर इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी. पार्टी उपाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले साल कोरोना के कारण पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम नहीं हो सका था, इसीलिए पार्टी ने इस बार इसे भव्य तरीके से मनाने का फैसला लिया है।

जनआंदोलन बन चुकी है BJD’

देवी प्रसाद मिश्र ने बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस कार्यक्रम को आयोजित करने की इजाजत मिल गई है. पार्टी के एक अन्य उपाध्यक्ष प्रसन्ना आचार्य ने कहा, “अपने 25 वर्षों के सफर में बीजेडी अब राजनीतिक पार्टी की जगह एक जनआंदोलन बन चुकी है.” उन्होंने कहा, “पुरी में होने वाले रजत जयंती समारोह में पार्टी के जिला और ब्लॉक इकाइयों के सभी पदाधिकारी और निर्वाचित प्रतिनिधि भाग लेंगे।

 

2024 के लिए तैयार होगा रोडमैप

प्रसन्ना आचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम में ही 2024 के लिए रणनीति तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और पार्टी को भविष्य के लिए रोडमैप दिखाएंगे. बीजेडी स्थापना दिवस अगले 15 दिनों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी आयोजित किया जाएगा ।

 

 

बीजू पटनायक ने की थी पार्टी की स्थापना

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पुरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ही 2024 में होने वाले अगले आम चुनाव के लिए बीजेडी के चुनाव अभियान की शुरुआत होने की संभावना है. बता दें कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक ने 26 दिसंबर 1997 को बीजू जनता दल की स्थापना की थी. ओडिशा में बीजेडी ने पहली बार बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी और 2009 तक गठबंधन की सरकार चली थी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!