नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Bareilly News:बरेली में नाबालिग का अपहरण कर शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Bareilly News:बरेली में नाबालिग का अपहरण कर शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::भुता बरेली ::राजदा {C07} :: Published Dt.07.01.2023 ::बरेली में नाबालिग का अपहरण कर शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म, किशोरी को उसकी बहन के घर छोड़कर आरोपी फरार,,मुकदमा दर्ज


Rajda
संवाददाता -राजदा ;भुता -बरेली

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)


Bareilly News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :राजदा । 

नाबालिग का अपहरण कर शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म, किशोरी को उसकी बहन के घर छोड़कर आरोपी फरार,,मुकदमा दर्ज

बरेली फरीदपुर तहसील के थाना भुता क्षेत्र के गांव का एक युवक पड़ोस की एक किशोरी का अपहरण कर ले गया। उसके बाद उसने किशोरी के साथ 2 दिन तक दुष्कर्म किया। राज का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी किशोरी को उसकी बहन के घर बीसलपुर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए बरेली भेजा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी इतवारी लाल के तीन बच्चे हैं। उसका बड़ा बेटा करीब 20 साल का बताया गया है। जिस किशोरी का अपहरण करके ले गया, उस किशोरी की उम्र 15 साल बताई जा रही है। गांव वालों के मुताबिक आरोपी किशोरी के साथ पहले भी ऐसा कर चुका है। आरोपी ट्रैक्टर चलाता है।

किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसे मिठाई में मिलाकर नशा दिया था। उसके बाद वह बेहोश हो गई तब आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि मुझे सिर्फ इतना याद है कि आरोपी मुझे बड़े से कमरे में ले गया था। आपको बता दें कि किशोरी के पिता नहीं है वह अपनी मां के साथ भट्टे पर ईंट पाथने की मजदूरी कर गुजारा करती है।

मां ने बताया कि किशोरी अपनी बहन के घर जाने की बात कह रही थी। मां जब काम से घर पर आई तो किशोरी नहीं थी तो उसने सोचा कि वह अपनी बड़ी बहन के घर बीसलपुर के गांव में गई होगी। लेकिन दूसरे दिन तक किशोरी का कोई अता पता ना था तो उसने तहकीकात शुरू की। तब जाकर किशोरी की मां को अपहरण की जानकारी हुई। भुता थाने के इंस्पेक्टर राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। रिपोर्टर राजदा-भुता,फरीदपुर बरेली

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!