Meerut News:मेरठ में एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की टीम ने ली भ्रष्टाचार को खत्म करने की शपथ
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::मेरठ ::राजीव नानू {C020} :: Published Dt.09.01.2023 :Time 9:50 PM: मेरठ में एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की टीम ने ली भ्रष्टाचार को खत्म करने की शपथ

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Meerut News । ब्यूरो रिपोर्ट :राजीव नानू । मेरठ में एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की टीम ने ली शपथ भ्रष्टाचार को खत्म करने की कसम
एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का शपथ ग्रहण समारोह आज केंद्रीय कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें संस्था के कार्यकर्ताओं और बाहर से आए अतिथियों ने संस्था के कार्यकर्ताओं के विचार सुने और विचारों से प्रेरित होकर सभी ने देश सेवा करने का संकल्प लिया। आज कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अर्जुन त्यागी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौरव शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की और अपने उच्च विचारों से लोगों को जागरूक किया और कार्यकर्ताओं के अंदर देश प्रेम की भावना पैदा की। महानगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अफजाल ने स्पष्ट किया कि जो कोई भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ संस्था उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। हमारा संकल्प भ्रष्टाचार मुक्त भारत है।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमा चौधरी ने कहा कि हम सब एकजुट होकर ही अपने देश को उज्जवल बना सकेंगे और इस मौके महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिफा ने भी महिलाओं को जागरूक करने का काम किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी ऐसे संगठनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि महिला ही एक पहली सीढ़ी है जिसके पीछे हर व्यक्ति की कामयाबी के पीछे महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान रहा है उन्होंने बताया कि देश व प्रदेश में महिलाओं का जोरो जोरो से उत्पीड़न हो रहा है इसलिए हम सभी महिलाओं को मिलकर इस जंग में उतरने का काम करना है तभी जाकर महिलाओं का उत्पीड़न कम होगा महिलाओं के साथ आए दिन हो रही छेड़छाड़ रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है यह घटना को अंजाम इसलिए दिया जाता है क्योंकि महिलाएं जागरूक नहीं है अगर देश की सभी महिलाएं जागरूक हो जाए तो किसी की आंख उठा कर दे हिम्मत भी नहीं होगी महिलाओं को देखने की और ना ही उनके साथ घिनौनी हरकत करने की हिम्मत होगी शिफा ने बताया की मैं पिछले 12 वर्षों से इस संगठन में काम कर रही हूं पहले में एक कार्यकर्ता थी मगर मेरी कार्यशैली को देखते हुए मुझे महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनाया गया है इसके लिए मैं संगठन के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देती हूं और उन्होंने बताया कि मैंने बहुत से अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है और आगे भी इसी तरह सच्ची इमानदारी से अपना काम संगठन के लिए करती रहूंगी
मेरठ इसलिए उन्होंने सभी से अपील की कि हम सब संस्था में जुड़े और जनता को समाज में इंसानियत का पैगाम घर-घर तक पहुंचाएं। और इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
रिपोर्टर राजीव नानू जिला मेरठ से
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
