Hindi Divas: विश्व हिंदी दिवस की देशवाशियों को हार्दिक शुभकामनाएं : बहुजन प्रेस-पंकज कुमार राज
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: लखीमपुर खीरी::पंकज कुमार राज {LMP} :: Published Dt.10.01.2023 :Time:11:00AM:आप सभी को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:बहुजन प्रेस


बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Lakhimpur News । ब्यूरो रिपोर्ट : पंकज कुमार राज । आप सभी को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विश्व हिंदी दिवस
सबसे प्यारी सबसे न्यारी,
हिंदी है राष्ट्रभाषा हमारी।

विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिंदी में व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं। विश्व में हिंदी का विकास करने और प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई, और प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ। अतः 10 जनवरी का दिन ही विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। भारत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस ॑10 जनवरी ॑ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
हिंदी भाषा के सम्मान में कुछ पंक्तियां ः
अपनी भाषा हिंदी भाषा,
यह है हमारी भारत की राष्ट्रभाषा।
बोले जन-जन हिंदी भाषा,
हिंदी है हर मन की भाषा।
शान हमारी हिंदी भाषा,
आन हमारी हिंदी भाषा।
सच कहता है स्वाभिमान हमारा,
है बस, अपनी हिंदी भाषा।
चाहे हो दफ्तर का काम या हो मित्र बनाने की आशा,
अपनाओ हर कहीं, हर वक्त,हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी भाषा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
