नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Azamgarh News:आजमगढ़ में विवेचना में नाम हटाने के लिए दारोगा ने ली रिश्वत, Social Platform Viral Video :बहुजन प्रेस  – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Azamgarh News:आजमगढ़ में विवेचना में नाम हटाने के लिए दारोगा ने ली रिश्वत, Social Platform Viral Video :बहुजन प्रेस 

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::आजमगढ़ ::गंगा प्रकाश त्यागी {C011} :: Published Dt.12.01.2023 ::Time-7:50PM:: आजमगढ़ में विवेचना में नाम हटाने के लिए दारोगा ने ली रिश्वत, Social Platform Viral Video :बहुजन प्रेस 


585
ब्यूरो रिपोर्ट : गंगा प्रकाश त्यागी

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)


Azamgarh News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :गंगा प्रकाश त्यागी ।आजमगढ़ में विवेचना में नाम हटाने के लिए दारोगा ने ली रिश्वत, Social Platform Viral Video :बहुजन प्रेस 

विवेचना में नाम हटाने के लिए दारोगा ने ली रिश्वत, Social Platform Viral Video 

आजमगढ़ जिले में मारपीट के केस से नाम हटाने को लेकर दरोगा के पैसे लेते वीडियो वायरल हुआ है. जिले में खाकी पर रिश्वत का दाग लगा है. आजमगढ़ः जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र में एक दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दारोगा एक दुकानदार से रुपये लेते नजर आ रहा है. विवेचना में दरोगा रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक व्यापारी से रिश्वत लेता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

दरोगा का सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कंधरापुर थाना क्षेत्र के कस्बे का बताया जा रहा है. जहां जमीनी विवाद के मामले में दो पक्षों में मारपीट हुई थी. इस मामले में कंधरापुर कस्बे का एक व्यापारी भी आरोपी है. बताया जा रहा है कि इस मामले कि विवेचना कंधरापुर थाने पर तैनात दरोगा धर्मराज यादव जांच पड़ताल कर रहे हैं. विवेचना में व्यापारी का नाम हटाने को लेकर दारोगा ने उससे रुपये की मांग की थी. जिसके बाद विवेचना के नाम पर दरोगा व्यापारी से आए दिन रिश्वत की मांग करता था. पीड़ित ने बताया कि अब तक दारोगा ने उससे करीब 12 हजार रुपए ऐंठ चुका है. जिससे व्यापारी भी काफी परेशान था।

विवेचना में नाम हटाने के लिए दारोगा ने ली रिश्वत, Social Platform Viral Video 

इसी बीच दरोगा एक बार फिर व्यापारी के पास पहुंचा और रुपयों की मांग करने लगा. व्यापारी ने दारोगा को रुपये दिये. लेकिन वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के संबंध में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि इंस्पेक्टर का रुपये का लेन देन का वीडियो वायरल हो रहा है. वो कंधरापुर थाने पर तैनात है. उन्होंने बताया कि सब इंस्पेक्टर व्यापारी के मकान पर किराए पर रहते थे. फिलहाल पूरे मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!