Congres News:भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार देने के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का करेगी आगाज : बहुजन प्रेस
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: अयोध्या::गोपीनाथ रावत {C01} :: Published Dt.13.01.2023 :Time 08:30 PM:भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार देने के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का करेगी आगाज : बहुजन प्रेस

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Ayodhya News । ब्यूरो रिपोर्ट :गोपीनाथ रावत । अयोध्या। भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार देने के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज करेगी यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 2 महीने तक जारी रहेगा।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने बताया कि किया विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों ,गांवों और मतदान केंद्रों तक पहुंचेगा प्रत्येक गांव में कांग्रेस का झंडा फहरा कर पदयात्रा की शुरुआत होगी मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान में यात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी जी का पत्र व मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट भी डोर टू डोर वितरित की जाएगी इसके अलावा हर जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन भी आयोजित होगा।
श्री तिवारी ने बताया इसके अलावा राज्य स्तर पर कांग्रेस की महारैली भी होगी जिसको माननीय कांग्रेस अध्यक्ष अथवा पूर्व अध्यक्ष संबोधित करेंगे इसके उपरांत माननीया प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में राज्य की राजधानी में महिला मार्च भी होगा जिसकी समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन होगा श्री तिवारी ने बताया कि इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया विभाग की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल साबरी, मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रशासनिक प्रभारी वा संगठन महासचिव दिनेश सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई । गोपी नाथ रावत ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
