Ayodhya News:सरकारी जमीन पर स्थित दस पेंड चोरी से काटा, लेखपाल ने दी तहरीर बहुजन प्रेस
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: अयोध्या::गोपीनाथ रावत {C01} :: Published Dt.19.01.2023 :Time 9:30 PM:सरकारी जमीन पर स्थित दस पेंड चोरी से काटा, लेखपाल ने दी तहरीर::बहुजन प्रेस

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Ayodhya News । ब्यूरो रिपोर्ट :गोपीनाथ रावत । सरकारी जमीन पर स्थित दस पेंड चोरी से काटा, लेखपाल ने दी तहरीर
अमानीगंज अयोध्या:खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सरकारी भूमि में स्थित यूकेलिप्टस के 10 पेड़ चोरी से काट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मोहम्मदपुर के पूर्व प्रधान उदय प्रताप सिंह(बब्लू सिंह) की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल भवानी प्रसाद यादव ने खंडासा पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में 18 जनवरी को यूकेलिप्टस के दस पेड़ चोरी से काट लिए गए थे जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर से गांव के पूर्व प्रधान उदय प्रताप सिंह के द्वारा की गई शिकायत के बाद जांच करने के लिए जब क्षेत्रीय लेखपाल पहुंचे तो उन्होंने पेड़ काटे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उपरोक्त पेड़ तालाब के खाते में लगे हुए थे। जिन्हें गांव के ही दशरथ लाल पुत्र राजाराम ने काट लिया है। क्षेत्रीय लेखपाल भवानी प्रसाद यादव ने बताया कि इस मामले में वे खंडासा थाने में पेड़ काटने वाले दशरथ लाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए तहरीर दी हैं ।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच की जा रही है।
*********
गोपी नाथ रावत ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
