Meerut News:आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस का किया घेराव
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: मेरठ:राजीव नानू {C020} :: Published Dt.30.01.2023 :Time:7:20PM :नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण को लेकर किया जागरूक:बहुजन प्रेस

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Meerut News । ब्यूरो रिपोर्ट :राजीव नानू । आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस का किया घेराव
जनपद मेरठ में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस का किया घेराव आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर और इस संबंध में डीएम साहब को दिया ज्ञापन

जनपद मेरठ से एक बहुत बड़ी आ रही है दिनांक 20/1/2023 गांव भूपखेडी जनपद मुजफ्फरनगर भीम आर्मी के चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्र शेखर आजाद एवं क्षेत्रीय विधायक रालोद के मदन भैया में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण करने तथा क्षेत्रीय जनता द्वारा मदन भैया को उपचुनाव में जिताने पर धन्यवाद देने के कार्यक्रम में गये थे कार्यक्रम स्थल के पास ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की गाड़ियां खड़ी थी और पुलिस भी मौजूद थीं इसी समय कार्यक्रम के दौरान ही कुछ असामाजिक तत्वों ने आकर लाठी व डंडों से गाड़ियों पर हमला बोल दिया था जिसमें छ सात गाड़ियों में तोड़ फोड़ की और पेट्रोल की बोतलें फेंककर जलानें की भी कौशिक की गई इस घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि इन लोगों के इरादे ठीक नहीं थे ये राष्ट्रीय अध्यक्ष को मारने की नियत से हमला करने आएं थे वह तो अच्छा हुआ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष घटना के समय गाड़ी में नहीं बैठे थे वरना स्थिति कुछ और ही हो जाती यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई है इस घटना से कार्यक्रम में व्यवधान पैदा हुआ है लोगों में भय व्याप्त सा हो गया गावंश लोग भागने लगे यह घटना सोशल मीडिया पर भी चली इससे पूरे प्रदेश सव देश में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है क्योंकि भाई चंद्रशेखर आजाद पूरे भारत में लोकप्रिय नेता है सन 2020 में अमेरिका से निकलने वाली वर्ल्ड फैमस पत्रिका दा टाइम्स मैं भी एडवोकेट भाई चंद्रशेखर आजाद को भारत का अकेला उभरता हुआ नेता बताया गया है महोदया भारत लोकतांत्रिक देश है यहां पर भारत के संविधान ने समस्त नागरिकों को अपनी बात रखने का स्वतंत्रता के साथ अधिकार दिया गया है जहां पर जनता के हितों के लिए हितों के लिए जागरूक लोक समय-समय पर अपनी बात कहने के लिए संगठन पार्टी बनाते रहे हैं तथा अपने कार्यक्रमों के द्वारा जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहते हैं सरकार की जिम्मेदारी है कि कार्यक्रमों की व्यवस्थित रूप से सफल बनाने हेतु आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था की जाए किसी भी असामाजिक तत्वों को यह मौका नहीं मिलना चाहिए कि वह किसी भी कार्यक्रम में उपद्रव करें यदि ऐसा होता है तो तुरंत कार्रवाई करके उपद्रवियों के मनोबल को गिराना चाहिए घटना हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम में हुई है भविष्य में हमारे लोकप्रिय नेता को कोई जान माल का नुकसान न पहुंचे किसलिए हमारी पार्टी के इस ज्ञापन पत्र के माध्यम से यह मांग करती है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा हेतु शीघ्र से शीघ्र सुरक्षा कर्मी दिए जाएं तथा भविष्य में किसी भी कार्यक्रम में इस प्रकार के घटना ना हो पाए इसकी पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जाए इस मौके पर उपस्थित रहे आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर ब्रहम सिंह गुर्जर भीम सिंह प्रिंस सिंगल रमन लोधी सुमित जाटव हर्ष जाटव सुमित भाटी ओमपाल प्रधान उप किशोर जाटव अतर सिंह राव सतेंद्र जाटव जावेद अमजद और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
“पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय,
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।”
अर्थ – कबीर दास जी के दोहे से समझ में आता है कि संसार की बड़ी-बड़ी पुस्तकें पढ़कर कितने ही लोग मृत्यु के द्वार तक पहुंच गए, मगर वे सभी विद्वान नहीं हो सके थे। वे कहते हैं कि इतन पढ़ने के बजाय अगर कोई प्रेम या प्रेम के ढाई अक्षर ही पढ़ ले यानी कि प्रेम के वास्तविक रूप को पहचान ले तो वह सच्चा ज्ञानी माना जाएगा।
” जिन्दगी का हर एक छोटा हिस्सा ही
हमारी जिदंगी की सफ़लता का बड़ा हिस्सा होता है।”
आईपीसी की धारा 504 में विधि का क्या प्राविधान है

IPC की धारा 504 का विवरण :जो कोई किसी अगर कोई शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना या गाली गलौज करेगा , Intentional insult with intent to provoke breach of the peace ) यह एक जमानती, गैर-संज्ञेय अपराध है और किसी भी न्यायधीश द्वारा विचारणीय है। यह अपराध पीड़ित / अपमानित व्यक्ति द्वारा समझौता करने योग्य है। जैसे अ ने ब को अपमानित करने के लिए माँ बहन की गालिया या किसी प्रकार की गालियां या गाली गलौज करेगा जिससे ब का मान मर्दन को ठेस पहुंचे या फिर उसको भड़काकर उकसाकर मारपीट किया जा सके या लोक शांति भंग किया जा सके।
विधिक सलाहकार -मुकेश भारती एड0।Dt.28-01-2023
अथवा
जो कोई किसी व्यक्ति को साशय अपमानित करेगा या गाली गलौज करेगा और तद्द्वारा उस व्यक्ति कोइस आशय से
या यह सम्भाव्य जानते हुए, प्रकोपित करेगा कि ऐसे प्रकोपन से वह लोक शान्ति भंग या कोई अन्य अपराध कारित करेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
अपमानित /लोक शान्ति भंग से आशय ; जो कोई किसी व्यक्ति को प्रकोपित करेगा कि ऐसे प्रकोपन से वह लोक शान्ति भंग या कोई अन्य अपराध कारित करेगा ह, वह अपमानित करता है। यह कहा जाता है।
विधिक सलाहकार -मुकेश भारती एड0।Dt.28-01-2023
नोट : दण्ड प्रक्रिया संहिता के अनुसार : यह जमानतीय और असंज्ञेय अपराध है जमानत कोई जुडिसियल मजिस्ट्रेट दे सकता है।
जलियांवाला बाग हत्याकांड:
आज़ादी के आंदोलन में हज़ारों निहत्थे पुरुष, महिलाएँ और बच्चे : 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग में आयोजित एक शांतिपूर्ण बैठक में रॉलेट एक्ट 1919 का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों पर बिना बताये ब्रिगेडियर जनरल रेगीनाल्ड डायर ने गोली चलाने का आदेश दिया था, जिसमें हज़ारों निहत्थे पुरुष, महिलाएँ और बच्चे मारे गए थे। इस कांड में मारे गए लोग रॉलेट एक्ट 1919 का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे। इस हत्या काण्ड का बदला लेने के लिए वर्ष 1940 में सरदार उधम सिंह ने जनरल डायर की हत्या कर दी थी। वीरेंद्र कुमार : प्रवक्ता – उस्मानी डिग्री कॉलेज लखीमपुर खीरी (यूजीसी नेट-इतिहास ) Dt. 19-12-2022


क्या है रॉलेट एक्ट 1919 को जाने :
प्रथम विश्व युद्ध (1914-18) के दौरान भारत की ब्रिटिश सरकार ने दमनकारी आपातकालीन शक्तियों की एक शृंखला बनाई जिसका उद्देश्य विध्वंसक गतिविधियों का मुकाबला करना था।इस संदर्भ में सर सिडनी रॉलेट की अध्यक्षता वाली राजद्रोह समिति की सिफारिशों पर यह अधिनियम पारित किया गया था। इस अधिनियम ने सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को दबाने के लिये अधिकार प्रदान किये और दो साल तक बिना किसी मुकदमे के राजनीतिक कैदियों को हिरासत में रखने की अनुमति दी।
जलियांवाला बाग हत्या काण्ड की पृष्ठभूमि: महात्मा गांधी इस तरह के अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ अहिंसक सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करना चाहते थे, जो 6 अप्रैल, 1919 को शुरू हुआ। 9 अप्रैल, 1919 को पंजाब में दो राष्ट्रवादी नेताओं सैफुद्दीन किचलू और डॉ सत्यपाल को ब्रिटिश अधिकारियों ने बिना किसी वारेंट के गिरफ्तार कर लिया। इससे भारतीय प्रदर्शनकारियों में आक्रोश पैदा हो गया जो 10 अप्रैल को हज़ारों की संख्या में अपने नेताओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिये निकले थे।भविष्य में इस प्रकार के किसी भी विरोध को रोकने हेतु सरकार ने मार्शल लॉ लागू किया और पंजाब में कानून-व्यवस्था ब्रिगेडियर-जनरल डायर को सौंप दी गई। घटना का दिन: 13 अप्रैल, बैसाखी के दिन अमृतसर में निषेधाज्ञा से अनजान ज़्यादातर पड़ोसी गाँव के लोगों की एक बड़ी भीड़ जालियांवाला बाग में जमा हो गई।इस बड़ी भीड़ को तितर बितर करने के लिए ब्रिगेडियर- जनरल डायर अपने सैनिकों के साथ घटनास्थल पर पहुँचा। सैनिकों ने जनरल डायर के आदेश के तहत सभा को घेर कर एकमात्र निकास द्वार को अवरुद्ध कर दिया और निहत्थे भीड़ पर गोलियाँ चलाना शुरू कर दी दीं, जिसमें 1000 से अधिक निहत्थे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई।
जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना का महत्त्व:जलियांवाला बाग भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण स्थल बन गया और अब यह देश का एक महत्त्वपूर्ण स्मारक है।जलियांवाला बाग त्रासदी उन कारणों में से एक थी जिसके कारण महात्मा गांधी ने अपना पहला, बड़े पैमाने पर और निरंतर अहिंसक विरोध (सत्याग्रह) अभियान, असहयोग आंदोलन (1920–22) का आयोजन शुरू किया।इस घटना के विरोध में बांग्ला कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1915 में प्राप्त नाइटहुड की उपाधि का त्याग कर दिया।भारत की तत्कालीन सरकार ने घटना (हंटर आयोग) की जाँच का आदेश दिया, जिसने वर्ष 1920 में डायर के कार्यों के लिये निंदा की और उसे सेना से इस्तीफा देने का आदेश दिया। वीरेंद्र कुमार : प्रवक्ता – उस्मानी डिग्री कॉलेज लखीमपुर खीरी (यूजीसी नेट-इतिहास ) Dt. 19-12-2022
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]


