नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Lakhimpur News:पात्र करते रहे इंतजार, अपात्र को दे दिया प्रधानमंत्री आवास ::बहुजन प्रेस  – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Lakhimpur News:पात्र करते रहे इंतजार, अपात्र को दे दिया प्रधानमंत्री आवास ::बहुजन प्रेस 

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: लखीमपुर खीरी::अमरेंद्र सिंह  {LMP} :: Published Dt.10.03.2023 :Time:7:20AM: पात्र करते रहे इंतजार, अपात्र को दे दिया प्रधानमंत्री आवास ::बहुजन प्रेस 


110
संवाददाता : अमरेंद्र सिंह

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Lakhimpur News ।  ब्यूरो रिपोर्ट : अमरेंद्र सिंह  । पात्र करते रहे इंतजार, अपात्र को दे दिया प्रधानमंत्री आवास

पीएम आवास योजना मे हो रहा घोटाला,गरीब, दिव्यांग झोपड़ियों में रहने को मजबूर!

“तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है!”
“मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है!”

पैसा न देने पर पीएम आवास योजना के पात्रों को बनाया अपात्र जिले की ब्लाक फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत राजापुर में पीएम आवास में भ्रष्टाचार का मामला भ्रष्ट सचिव व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से जमकर हो रहा फर्जीवाड़ा

दिव्यांग पात्र शोहराब, अजय,बावर, गुड्डू,फारुक थे पात्र उनका नाम दर-किनार कर अपात्र सुरेश पाल पुत्र मातादीन! कामता शाह पुत्र बाबूराम को दिया पीएम आवास योजना का लाभ

जिम्मेदारों को गुलाबी पुड़िया न देने पर दिव्यांग शोहराब, गुड्डू पुत्र इमामी,बावर पात्र रह गए आवास से वंचित गाँवों में उठ रही है निष्पक्ष जाँच की माँग लेकिन व्यवस्था के स्तर पर कोई सुनने को तैयार नही

“तुम्हारी मेज़ चांदी की तुम्हारे जाम सोने के!”
“यहाँ जुम्मन के घर में आज भी फूटी रक़ाबी है!”

लखीमपुर-खीरी।यूपी के जनपद खीरी में दिव्यांग,गरीब पात्र‌ लोगों को दरकिनार कर अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का कारनामा सामने आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब को सरकारी आवास देने का सपना देखा और प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की ताकि देश के आखिरी गरीब व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंच सके और उन्हें भी सरकार की तरफ से एक छत मुहैया हो मगर खीरी के भ्रष्टाचारी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसा भ्रष्टाचार का खेला किया कि पीएम की इस योजना का ही बंटाधार हो गया इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी विभागों को दिया अपने उपक्रम विभाग को जिले वार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सीधा लाभार्थियों तक पहुंचाने का खाका बनाया इसके बाद विभाग के चन्द लोभियों की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना में इस कदर सेंधमारी की गई कि पूरी योजना ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
बेहद गरीब पात्र व दिव्यांग के कतार में होने के बावजूद नियमों की अनदेखी कर साधन सम्पन्न अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी अनुसार खीरी की विकास खण्ड फूलबेहड़ की राजापुर ग्राम पंचायत के रहने वाले अपात्र सुरेश पाल पुत्र मातादीन,कामता शाह पुत्र बाबूराम को लाभान्वित किया गया जिसमें सुरेश पाल अपना पीएम आवास सरकारी भूमि पर बनवा रहा हैं यहा के जिम्मेदारों को गरीब, मजदूर पेशा पात्र व दिव्यांग शोहराब, गुड्डू पुत्र इमामी,अजय पुत्र शत्रोहन लाल,बावर पुत्र परमेश्वर, फारुक, की जगह अपात्र सुरेश पाल पुत्र मातादीन,कामता शाह पुत्र बाबूराम को पीएम आवास योजना का लाभ दिया इस सौतेले व्यवहार को लेकर राम नरेश लोधी पुत्र मुरली,सरोज वर्मा,उत्तम मिश्रा पुत्र रामधार मिश्रा, दिव्यांग शोहराब,शादाब, गुड्डू पुत्र इमामी, फारुक अली पुत्र फजर अली,रानू सिंह पुत्र हरिवक्त सिंह,अजय पुत्र शत्रोहन लाल,बावर पुत्र परमेश्वर आदि दर्जनों ग्रामीणों ने काफी नाराजगी जताई है।
जनपद खीरी की विकास खण्ड फूलबेहड़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत राजापुर में जहां एक ओर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुशासन के दावे कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं में जमकर खाऊं कमाऊ नीति के चलते धांधली व लूट मची है और सरकार की मंशा के विपरीत नियम कायदे को दर-किनार कर जिम्मेदारों द्वारा जमकर भ्रष्टाचारी खेल खेला जा रहा है इसी बीच ग्राम पंचायत राजापुर में पीएम आवास योजना गड़बड़ झाले की चपेट में आ गई है। जहां सचिव नरेंद्र यादव एवं ग्राम प्रधान की मिलीभगत से अपात्र में रेंवड़ी की तरह पीएम आवास बांट दिया गया है। यहां अभी तो एक ही ग्राम पंचायत की फाइल खुली है। जानकारों की मानें तो खेल बडे़ पैमाने पर ब्लाक फूलबेहड़ में खेला हुआ है जिसकी यदि निष्पक्षता से जांच कराई जाए तो बडे़-पैमाने पर धांधली का पर्दाफाश हो सकता है ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव नरेंद्र यादव की मिलीभगत से अपात्रों को आवास बांटा गया और जो पात्र व दिव्यांग शोहराब व गरीब फारुक अली, गुड्डू पुत्र इमामी,अजय पुत्र शत्रोहन,बावर पुत्र परमेश्वर थे उनका नाम सूची में शामिल नही किया।
वैश्विक बीमारी कोरोना काल के बाद जब ग्रामीणों में आवास के लिए एक उम्मीद की किरण दिखी लेकिन वह सपना ! सपना ही रह गया इस मामले की जानकारी के लिए हमारे संवाददाता रवि पाण्डेय ने जब सम्बंधित जिम्मेदारों से बात किया तो वो कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन आश्वाशन दिया की मामले की जानकारी हो गयी है जल्द ही टीम बनाकर जाँच करायी जाएगी अब देखना है कि इस बार टीम क्या जांच कर रही है और किस किस को आवास मिल रहा है और कौन कौन अपात्र है तो वही हम विश्वस्त सूत्रों की मानें तो यह सिर्फ महज बानगी है ऐसे अन्य कई गांव हैं ब्लाक फूलबेहड़ में जहां पीएम आवास योजना आवंटन में जमकर बंदरबाट व धांधली हुई है कही कही सचिव व ग्राम प्रधान पर पैसा लेने के आरोप प्रत्यारोप भी लगे हैं।
जानकारों के मुताबिक यदि निष्पक्षता से पीएम आवास योजना की जांच कराई जाए तो बडे़-पैमाने पर भारी गड़बड़ी पकड़ में आ सकती है।

साहब, मुझे भी दीजिए प्रधानमंत्री आवास!

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत की आस लिए गरीब अधिकारियों व ब्लाक का चक्कर काट रहे हैं फरियाद कर रहे हैं कि “साहब मुझे भी दे दीजिए आवास” कोरा आश्वासन तो मिल रहा है लेकिन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

(अजय पुत्र शत्रोहन : राजापुर ग्रामीण)

उनकी पीड़ा, उन्हीं की जुबानी ! गिड़गिड़ाने के बाद भी नहीं मिला आवास :

फूलबेहड़ ब्लाक के राजापुर गांव के 40 वर्षीय गुड्डू पुत्र इमामी ने बताया कि मै बहुत ही गरीब और असहाय हू कुछ समय पहले किसी ने मेरे ऊपर तेजाब फेंक कर मेरा पूरा चेहरा जला दिया था मै फूस व टीन मे समय काट रहा हूं जो गर्मी व बरसात,सर्दी की मार झेल रहा हूं जिम्मेदारों ने मुझ असहाय को दर-किनार कर अपात्र सुरेश पाल पुत्र मातादीन को पीएम आवास का लाभ दिया सुना है कि वह आवास सरकारी जमीन पर बनवा कर छत भी डाल दिया है।

(गुड्डू पुत्र इमामी : राजापुर ग्रामीण)

वही गरीब पात्र फारूक अली व रानू सिंह पुत्र हरिवक्त सिंह से बातचीत मे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है सभी मौसमो की मार सहकर छप्पर में रहने को मजबूर हूं। आवास के लिए ग्राम सचिव व जिम्मेदारों से काफी बार मिला किन्तु कोरा आश्वासन के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिला मै थक गया हूं चक्कर काटते-काटते।

(फारुक अली : राजापुर)

राजापुर गांव के दिव्यांग शोहराब ने बताया कि मेरी दयनीय स्थिति है पीएम आवास के लिए अधिकारियों के पास चक्कर काटते-काटते थक गया हूं। कोई सुन नहीं रहा है।

(दिव्यांग शोहराब : राजापुर निवासी)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!